UP Gold Silver Rate Today: हाल ही में भारत में सोना-चांदी के रेट में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इनके भाव में इतने ज्यादा बदलाव देखने को बाद से निवेशकों के बीच काफी ज्यादा चिंता बनी हुई है. आज भी इनकी कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि, आज इनकी रेट में पहले से काफी बदलाव है. दो दिन पहले जहां सोने चांदी की कीमतें एक दम से ऊपर जाकर नीचे गिरी थी. तो वहीं आज फिर से वह ऊपर जाते हुए दिखाई दे रही है.
शादियों के सीजन में इतना उतार-चढाव
दरअसल, भारत में इस समय कई सारी शादियां देखने को मिलती है. ऐसे समय में सोना-चांदी की कीमतों में इतना बदलाव देखने से लोगों के बीच तनाव का माहौल बन रहा है. हालांकि, देखना यह है कि बाजारों में इनकी कीमतों में कितना ज्यादा बदलाव रहता है. अगर आप आज के दिन में सोना-चांदी की कीमतों के बारे मे जानना चाहते हैं. तो आइए हम आपको बताने वाले हैं.
एक बार फिर दिखा उछाल
बता दे कि 3 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का मूल्य यूपी में 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का मूल्य 1,40, 540 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अगर आप 18 कैरेट सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो आज के दिन इनकी कीमत 1,13,960 प्रतिग्राम है.
चांदी का रेट
इसके अलावा चांदी की कीमत में भी बदलाव है. चांदी की कीमत 2,53,409 रुपये प्रति किलो है.
हालांकि यह कीमते अनुमानित हैं. इसलिए लेने से पहले अपने आसपास के बाजारों में पता करें. इनकी कीमत और वास्तविक बाजार की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: घर के बाहर सीढ़ियों पर मिला शव, आगरा में महिला की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
