यूपी ATS ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े संदिग्ध आतंकी शाहबाज सिद्दीकी को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Lucknow News: यूपी ATS ने उत्तर प्रदेश एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी शाहबाज सिद्दीकी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड दे दी है. शाहबाज पर भारत में शरिया कानून लागू करने और देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है. शाहबाज सिद्दीकी को जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी संपर्क के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट के जरिए सीमा पार आतंकी से संपर्क और संवेदनशील बातचीत के सबूत मिलने का दावा किया गया है.
मुंबई जाएगी ATS की टीम, खंगाले जा रहे मोबाइल डेटा
शाहबाज सिद्दीकी को बीते 18 मई को एटीएस ने गिरफ्तार किया था. एनआईए/एटीएस के प्रभारी विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कस्टडी रिमांड में भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, एटीएस की एक टीम शाहबाज को लेकर मुंबई जाएगी, जहां वह एक ग्लास फैक्ट्री में काम करता था.
पुलिस को शाहबाज के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं, जिनका डिलीटेड डेटा और चैट बैकअप अभी फॉरेंसिक लैब की मदद से पूरी तरह खंगाला जाना बाकी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह देश में और किन-किन लोगों के संपर्क में था और किस संगठित नेटवर्क का हिस्सा था.
पांच दिन की कस्टडी में शहबाज
ATS ने शहबाज को पांच दिन की कस्टडी रिमांड में लिया हुआ है. एटीएस ने अदालत को बताया था कि आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं, इनमें मौजूद डेटा अभी खंगाला जाना बाकी है.
पाकिस्तानी जैश कमांडर से था सीधा संपर्क
कासगंज निवासी शहबाज पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी सदस्य मोहम्मद उमर के संपर्क में रहने, सोशल मीडिया के जरिए गोपनीय सूचनाएं साझा करने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं. एजेंसी का दावा है कि डिजिटल साक्ष्यों से यह भी पता लगाने की जरूरत है कि आरोपित किन-किन लोगों के संपर्क में था और क्या वह किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा है. एटीएस के मुताबिक शहबाज और उमर की चैट में जिहाद और देश की व्यवस्था को बदलने संबंधी विचार, भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की चर्चा हुई है. शहबाज, उमर के साथ हुई चैट को डिलीट कर देता था. 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी दोनों के बीच चैट हुई थी जिस पर उमर ने शहबाज से कहा था कि आज तुम्हारे देश में ब्लैक डे होगा और हमारे यहां खुशियां मनाई जा रही हैं.
