सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है. खासकर यह मौका उन लोगों के लिए अच्छा है, जो कि बैंक में सरकारी नौकरी पाने का मौका ढूंढ रहे हैं. दरअसल, UP Co-Operative Bank 2026 में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 116 पदों को भरा जाएगा.
किन पदों पर हैं भर्ती
दरअसल, भर्ती के तहत जूनियर मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट टाइपिस्ट, असिस्टेंट/कैशियर और असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती निकाली गई है. बता दें कि आवेदन में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 साल और न्यूनतम आयु 21 साल तय की गई है. बता करें किस पद के लिए सबसे ज्यादा भर्ती है, तो वह असिस्टेंट/कैशियर के पद पर है.
योग्यता
आपके पास इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, स्टैटिक्स या मैथ में 55% अंक होना जरूरी
ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य
कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट अनिवार्य
30 से 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड हिन्दी और अंग्रेजी टाइपिंग- Assistant Typist
सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री अनिवार्य- Assistant Engineer
आवेदन फीस
OBC उम्मीदवार- 500 रुपये
SC उम्मीदवार-250 रुपये
PH उम्मीदवार- आवेदन मुफ्त
इस तरह करें आवेदन
आपको सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाना होगा.
उसके बाद Recruitment वाले ऑप्शन पर जाकर फॉर्म भरना है.
सभी अहम डॉक्यूमेंट को अपलोड करें.
अंत में आवेदन फीस जमा करें.
फार्म को सबमिट कर देने के बाद में उसका एक प्रिंट ऑउट जरूर निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग ने जारी की दूसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट; नहीं खत्म हुआ सस्पेंस
