Uttar Pradesh IAS transfers: उत्तर प्रदेश शासन ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर करते हुए देर रात 20 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है. इस फेरबदल में श्रम, खनन, निबंधन और बिजली विभागों समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं. इसमें आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) का ट्रांसफर भी शामिल है. इस तबादला सूची में कई वरिष्ठ महिला प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्य धारा के पदों पर तैनात किया गया है.
सुधा वर्मा को उत्तर प्रदेश का नया श्रमायुक्त (Labor Commissioner) नियुक्त किया गया है. वहीं सारिका मोहन को महानिरीक्षक निबंधन (Inspector General of Registration) के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है. के. रीभा को खनन विभाग में एडिशनल डायरेक्टर (माइनिंग) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है और रिया केजरीवाल को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (ICDS) विभाग में विशेष सचिव के पद पर नई तैनाती दी गई है.
कमिश्नरेट व्यवस्था में बदलाव
नोएडा की तर्ज पर अब गाजियाबाद में भी एडिशनल कमिश्नर के पद पर IAS अधिकारी की पोस्टिंग कर दी गई है, जिससे NCR क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूती मिलेगी.
संदीप भागिया की प्राइम पोस्टिंग
इस पूरी तबादला List में आईएएस संदीप भागिया की तैनाती सबसे ज्यादा सुर्खियों में है. महिला अधिकारियों के उत्पीड़न और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों से घिरे होने के बावजूद उन्हें एक बेहद महत्वपूर्ण और ‘प्राइम पोस्टिंग’ दी गई है. संदीप भागिया को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का नया एमडी (MD) बनाकर भेजा गया है, जिसे लेकर प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चाएं हो रही हैं.
खनन विभाग (Mining Department)
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण का चार्ज अब के. रीभा को सौंप दिया गया है. विभाग में अब ‘माला और रीभा’ की जोड़ी मिलकर खनन कार्यों और इसकी निगरानी की कमान संभालेगी.
