Republic day honours, up police awards, police gallantry medal, distinguished service medal, meritorious service medal, up police personnel, republic day 26 january, national police awards, Lucknow News in Hindi, Latest Lucknow News in Hindi, Lucknow Hindi Samachar, गणतंत्र दिवस सम्मान, यूपी पुलिस पदक, राष्ट्रपति वीरता पदक, गैलेंट्री अवार्ड, राष्ट्रपति पदक विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा पदक, यूपी पुलिस सम्मान सूची, पुलिसकर्मियों का सम्मान, 26 जनवरी समारोह, राष्ट्रीय पुलिस पुरस्कार,यूपी पुलिस राष्ट्रपति पदक, यूपी पुलिस, यूपी न्यूज़, टॉप हिंदी न्यूज़ टुडे, उत्तर प्रदेश न्यूज़ इन हिंदी, Gallantry Medal, UP , Republic Day,
Police Gallantry Medal: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक और वीरता पदक का हर साल ऐलान किया जाता है. रिपब्लिक डे के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेंट्री अवार्ड) देकर सम्मानित किया जाएगा.
Republic day honours: गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के 18 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, 04 को उत्कृष्ट और 68 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने हाल ही में इसकी घोषणा की है. इसकी लिस्ट जारी कर दी गई है. इसके इलावा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) से 04 और सराहनीय सेवा के लिए पदक (MSM) से 68 पुलिसकर्मी सम्मानित किए जाएंगे.
18 जांबाज पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल
इसके अलावा, यूपी के 18 जांबाज पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल से नवाजा जाएगा. 4 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक और 68 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.
गृह मंत्रालय द्वारा जारी List के अनुसार, इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस के जिन 18 अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जा रहा है, उनके नाम हैं…
संतोष कुमार (इंस्पेक्टर)
सौरभ मिश्रा (सब-इंस्पेक्टर)
कवींद्र (हेड कांस्टेबल)
विनोद कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक)
अमित (इंस्पेक्टर) – 1st Bar to GM
बैजनाथ राम (हेड कांस्टेबल)
मनोज कुमार सिंह (हेड कांस्टेबल)
अतुल चतुर्वेदी (सब-इंस्पेक्टर)
प्रदीप कुमार सिंह (सब-इंस्पेक्टर)
सुशील कुमार सिंह (हेड कांस्टेबल)
राकेश (अपर पुलिस अधीक्षक)
धर्मेश कुमार शाही (पुलिस उपाधीक्षक) – 1st Bar to GM
सत्य प्रकाश सिंह (इंस्पेक्टर)
यशवंत सिंह (सब-इंस्पेक्टर) – 1st Bar to GM
रजनीश कुमार उपाध्याय (पुलिस उपाधीक्षक)
जर्रार हुसैन (सब-इंस्पेक्टर), सुनील सिंह (सब-इंस्पेक्टर), कुणाल मलिक (कांस्टेबल) हैं.
पढ़िए किसे मिलता है गैलेंट्री मेडल
गैलेंटरी मेडल का उद्देश्य केवल बहादुरी को सम्मानित करना नहीं, बल्कि समाज में कर्तव्य, साहस और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को मजबूत करना भी है. वीरता पदक वीरता के दुर्लभ और बहादुरी के कामों के आधार पर दिए जाते हैं, जिसमें जान और माल की रक्षा करना या अपराध रोकना या अपराधियों को गिरफ्तार करना शामिल है. इसमें होने वाले जोखिम का अनुमान संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को ध्यान में रखकर लगाया जाता है.
