Professor alok kumar singh stabbed: मुंबई लोकल में मामूली बहस के दौरान प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है.

Professor alok kumar singh stabbed: मुंबई की लोकल ट्रेन में शनिवार शाम एक भयंकर घटना हुई है. मलाड स्टेशन पर 33 वर्षीय प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी. यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन में उनकी किसी सह-यात्री से मामूली बहस हो गई थी. घटना के दौरान आरोपी ने आलोक के पेट में चाकू घोंप दिया और ट्रेन के रुकने से पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था.
आलोक कुमार सिंह पेशे से एक निजी कॉलेज में पढ़ाते थे. शनिवार को वह घर लौट रहे थे और सफर के दौरान बहस हो गई है. बहस के दौरान आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी थी. जैसे ही ट्रेन मलाड स्टेशन पर पहुंची और आलोक उतरने के लिए दरवाजे के पास आए, आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और चाकू से हमला कर दिया था. यात्री और आसपास के लोग भी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया.
घटना के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद जीआरपी जवानों ने आलोक को नजदीकी शताब्दी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन घाव गंभीर था और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. मृतक की 2 साल पहले शादी हुई थी और वे उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे. उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया और सभी सदमे में हैं.
मुंबई लोकल में सीट और जगह को लेकर छोटी-छोटी बहस आम हैं, लेकिन इस तरह की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बोरीवली जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब इस सनकी हत्यारे की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है.

रेलवे पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. यह देखना बाकी है कि क्या यह मामूली बहस इतनी गंभीर घटना में बदल सकती है. पुलिस का प्रयास है कि अपराधी को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे लाया जाए और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई जाए. यात्रियों से अपील की गई है कि वे ट्रेन में सावधानी रखें और किसी भी विवाद को बढ़ने न दें.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
