26 january imd alert: 26 जनवरी 2026 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर परेड होगी और मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा, हल्के बादल रह सकते हैं. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है.

26 january imd alert: भारत 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस दिन दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन होगा. परेड में देश की सैन्य ताकत, आधुनिक हथियार और सांस्कृतिक झांकियां दिखेंगी. हर साल की तरह इस बार भी लोग इसे बड़े उत्साह के साथ देखेंगे.
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा गया है. हल्की बारिश हुई और हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ. मौसम विशेषज्ञ स्काईमेट वेदर के अनुसार, 26 जनवरी को दिल्ली में सामान्य रूप से बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, दिनभर आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं.
सुबह के समय ठंडी हवाओं के चलने का अनुमान है. हल्का से मध्यम कोहरा भी छा सकता है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ सकता है. जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, मौसम साफ होने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 19°C से 21°C और न्यूनतम तापमान 04°C से 06°C के बीच रहेगा. न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ी कम हो सकती है.
IMD ने 26 से 28 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है. उत्तराखंड में भी तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है.
27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसी दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने के साथ 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. इस मौसम को ध्यान में रखकर लोग अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
