Imran arrest for 14 days: मिर्जापुर में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग मामले का मुख्य आरोपी इमरान दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार होकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस ने जांच में 47 जिमों से जुड़े रैकेट का खुलासा किया है और चार जिम को तुरंत सील कर दिया गया है.

Imran arrest for 14 days: मिर्जापुर में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग मामले का मुख्य आरोपी इमरान अब न्यायिक हिरासत में है. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसे रविवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार सिंह की अदालत में पेश किया गया. उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार किया था. इमरान वहां से विदेश भागने की कोशिश कर रहा था.
पुलिस कई दिनों से इमरान की तलाश कर रही थी. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था. जानकारी मिली थी कि वह दुबई या मलेशिया जा सकता है. जांच में सामने आया कि इमरान 27 जनवरी 2024 को दुबई जा चुका था. वहां उसने अपना नेटवर्क खड़ा किया था. इसी नेटवर्क के जरिए उसे विदेशों से फंडिंग मिल रही थी. पुलिस को उसके पासपोर्ट की कॉपी और मलेशिया के कई दौरों की जानकारी भी मिली.
जांच में यह खुलासा हुआ कि इमरान जिम की आड़ में हिंदू लड़कियों और महिलाओं को निशाना बना रहा था. पहले उनकी अश्लील वीडियो बनाई जाती थी और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर धर्मांतरण के लिए दबाव डाला जाता था. मिर्जापुर में उसके कई जिम थे, जिनके जरिए अवैध धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का रैकेट चलाया जा रहा था.
अब तक इस मामले में 10 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. इनमें रेलवे पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है. अन्य आरोपियों में इरशाद खान, मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहीर, शादाब और फरीद अहमद शामिल हैं. इस पूरे मामले का खुलासा 20 जनवरी को तब हुआ जब मिर्जापुर के कोतवाली देहात थाने में दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई.

शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. इसके बाद पुलिस ने चार टीमों का गठन कर जांच तेज कर दी. पता चला कि जिले में इमरान से जुड़े 47 जिम संचालित हो रहे थे. इनमें से चार जिम को तुरंत सील कर दिया गया. इस मामले के खुलासे ने धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के जिम मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
