UP Weather: हाल ही में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. हालांकि, आज के दिन भी मौसम का कुछ ऐसा ही हाल देखा गया है. 29 जनवरी दिन बुधवार को मौसम विभाग द्वारा यूपी में ठंडी हवाओं के बहने का अलर्ट जारी किया है. दरअसल, इन इलाकों में बारिश और ठंड का कहर पहाड़ों से आ रही हवाओं के कारण देखने को मिल रहा है.

इसके कारण लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों से होकर जाना पड़ रहा है. साथ ही दिन के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है. हालांकि, बता दें कि 1 फरवरी के बाद एक बार मौसम के फिर से करवट लेने की संभावना को जताया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले 24 से 48 घंटे तक ठंड का कहर ऐसा ही रहने वाला है. हालांकि, बता दें कि सुबह के समय में काफी ज्यादा धुंध होने के कारण दृष्यता भी कम देखी गई है.

कुछ दिनों से नोएडा और गाजियाबाद में ठंड एवं पहाडों से आने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट तो देखी गई थी. साथ ही साथ प्रदूषण में भी कमी देखने को मिली थी. हालांकि, कई जगहों पर तो हवा की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि लोगों को काफी दिक्कत हुई थी. आइए जानें यूपी के कुछ शहर का AQI कैसा रहा है.

आगरा में AQI-201, प्रयागराज में AQI-156, गाजियाबाद में AQI- 206, ग्रेटर नोएडा में AQI- 221, कानपुर में AQI-207, वाराणसी में AQI-177, वृदावन में AQI-171, नोएडा में AQI-202, लखनऊ म में AQI-190. AQI के इतना ज्यादा होने के बाद लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: कोडीन कफ सिरप मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का पासपोर्ट रद्द, दुबई में रहना होगा मुश्किल
