UP voter list 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने जैसे ही फाइनल वोटर लिस्ट जारी की, वैसे ही आंकड़ों से ज्यादा इस पर उठ रहे सवाल चर्चा में आ गए. कहीं वोटर बढ़े हैं, तो कहीं बड़ी संख्या में नाम कटे हैं. चुनाव आयोग ने जैसे ही फाइनल वोटर लिस्ट जारी की, वैसे ही आंकड़ों से ज्यादा इस पर उठ रहे सवाल चर्चा में आ गए. कहीं वोटर बढ़े हैं, तो कहीं बड़ी संख्या में नाम कटे हैं. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, और मंत्री नंद गोपाल नंदी जैसे दिग्गजों के निर्वाचन क्षेत्रों में भारी संख्या में नाम हटाए गए हैं. विभिन्न वीआईपी सीटों पर यह आंकड़ा 50,000 से लेकर 1,25,000 तक पहुंच गया है. आइए जानते हैं विस्तार से…
करीब 50 हजार से सवा लाख तक वोट कटे
डिप्टी सीएम केशव मौर्य, स्पीकर सतीश महाना, मंत्री नंद गोपाल नंदी, नितिन अग्रवाल, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, सपा महासचिव शिवपाल यादव जैसे बड़े नेताओं की सीटों पर करीब 50 हजार से सवा लाख तक वोट कट गए हैं. सपा के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव की सीट जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. यहां 47194 वोट कटे हैं.
जयवीर सिंह की सीट पर मतदाता बढ़े
मैनपुरी सदर सीट से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह पिछला चुनाव 6766 मतों से जीते थे. इनकी सीट पर करीब 24 हजार मत बढ़े हैं.
यहां कम हुए वोटर
मथुरा की छाता सीट से चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विधायक हैं. यहां 47 हजार वोट कम हुए हैं. पिछला चुनाव वह 48948 वोटों से जीते थे. आगरा दक्षिण से उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विधायक हैं. यहां एक लाख 14000 मत कटे हैं, इन्होंने पिछला चुनाव 56640 मतों से जीता था. आगरा ग्रामीण सीट से विधायक और महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पोषण मंत्री बेबीरानी मौर्य की सीट पर 49464 वोट कटे हैं। पिछला चुनाव वह करीब 52 हजार से जीती थीं. हरदोई की ही शाहाबाद सीट से उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी पिछला चुनाव जीती थी. उनकी सीट से 39454 वोट कटे हैं. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी इलाहाबाद दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं. उनकी सीट पर 99059 मतदाता कम हुए हैं.
आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल की विधानसभा सीट हरदोई में 85757 वोट कटे हैं. वह पिछला चुनाव 43148 वोटों से जीते थे. इस हिसाब से देखा जाए तो उनकी जीत से दोगुना वोट कटे हैं. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से 2022 में चुनाव लड़े थे और सपा की पल्लवी पटेल से 7337 वोटों से चुनाव हार गए थे. एसआईआर में 52985 वोट कम हो गए हैं. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कानपुर की महाराजपुर सीट से आठवीं बार चुनाव जीते थे. यहां कुल 129563 वोट कटे हैं और 39058 जोड़े गए हैं। इस हिसाब से 90505 वोट कम हुए हैं.
शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के विधान सभा क्षेत्र में कटे इतने वोट
संभल में SIR 2026 की फाइनल वोटर लिस्ट में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के विधान सभा क्षेत्र चंदौसी से सबसे अधिक 99093 वोटर के नाम कटे हैं. शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के विधानसभा क्षेत्र चंदौसी में 3,99,331 वोटर में से 3.00.238 वोटर बचे हैं..सबसे कम वोटर असमोली विधानसभा में 50371 वोटर कटे.. जनपद में कुल 3,18,701 वोटर के नाम काटे गये हैं. जनपद में अब 13,43,051 वोटर ….पहले थे 15,70,306 वोटर. जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का SIR की फाइनल वोटर लिस्ट की जानकारी दी .5 बार की विधायक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की चंदौसी विधानसभा सीट पर वोटर की संख्या कम होने का आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा असर दिखाई दे सकता है.
