UP weather: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज हर दिन बदलते हुए दिखाई दें रहे हैं. बच्चों को मिली कोल्ड-डे और कोहरे की छुट्टी के बाद अब मौसम विभाग ने फिर चेतावनी जारी की है. IMD ने तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार 23 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों भागों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवा के चलने की आशंका को जताया गया है.

संभावना है कि ऐसे हालात दो दिन तक बने रहेंगे. हालांकि, मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में 20 जनवरी को आसमान बिल्कुल साफ दिखने की आशंका जताई है. दो दिन यानि 21 और 22 जनवरी को 75 जिले ग्रीन जोन में है. आशंका है कि 23 जनवरी से मौमस पूरी तरीके से यूटर्न लेगा.

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार को कई जिले में धूप खिली रहेगी. इन जगहों में प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, मेरठ, फिरोजाबाद , अमेठी, इटावा, बरेली, मैनपुरी, आजमगढ़, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, पीलीभीत, गोरखपुर, कानपुर, झांसी, ललितपुर, बस्ती, बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, मऊ, बलिया, देवरिया, चित्रकुट, महाराजगंज, कुशीनगर, अमेठी,मिर्जापुर, गाजीपुर, रायबरेली, सोनभद्र, सीतापुर और चंदौली में आसमान साफ होगा. इस दौरान धूप भी खिली रहेगी. वहीं, कुछ जगह सुबह कोहरा नजर आ सकता है.

लखनऊ में मंगलवार के दिन आसमान साफ रहने की संभावना है. लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. वहीं, नोएडा में आज आसमान साफ रहेगा. आज नोएडा का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. संभावना हैं कि 23 जनवरी के दिन नोएडा में बादल दिखेंगे. मौसम वैज्ञानिकों ने 21 जनवरी के दिन नया पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है.
