UP Rain Alert Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद अब मानसूनी आफत का अलर्ट जारी किया गया है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए. उत्तर प्रदेश में आज कई जगह जबरदस्त बारिश होने वाली है तो कहीं पर उमस परेशान करेगी.जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 14 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, जबकि कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी यूपी में भी कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. लखनऊ में 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. उमस के बीच बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है.
बारिश-आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, श्रावस्ती, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, देवरिया, कुशीनगर और सोनभद्र समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है.
लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और बिजली चमकने के समय खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे शरण न लेने की अपील की है। यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड से नाथ तक निकली विशेष ट्रेन! CM धामी ने दिखाई हरी झंडी; 700 श्रद्धालु रवाना
