उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने नए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए है. इस भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों को भरा जाएगा. वे उम्मीदवार जो इस पद के लिए इच्छुक है, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
कितने और किन पदों को जाएगा भरा
दरअसल, इन भर्ती अभियान के तहत एस्टेट मैनेजर, माइक्रोबायोलॉजिस्ट और आर्किटेक्चर असिस्टेंट समेत निम्न पद को भरा जाएगा. कुल पद के लिए आवेदन निकाले गए है. इनमें से 14 पद आर्किटेक्चर असिस्टेंट, 11 पद एस्टेट मैनेजर और 12 पद माइक्रोबायोलॉजिस्ट के लिए है. इसके अलावा प्रोग्रामर और कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए 10 सीट खाली है.
इस तरीके से करें आवेदन
आपको सबसे पहले यूपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना है.
उसके बाद साइट पर रजिस्ट्रेशन करना है.
अब साइट के रजिस्ट्रेशन होने पर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें
आवेदन करते समय अपनी सारी व्यक्तिगत से लेकर शैक्षणिक मांगी जाने वाली सारी जानकारी को भरें.
फोटो, सिग्नेचर और सभी अहम दस्तावेजों को भी उसमें अपलोड करें.
सभी चीजें भरने के बाद आवेदन फीस भी भरें.
उम्मीदवारों को इतनी देनी होगी फीस
ओबीसी, जनरल, ईडब्ल्यूएस वर्ग- 125 रुपये
एसटी, एससी- 65 रुपये
दिव्यांग उम्मीदवार- 25 रुपये
उम्र सीमा
न्यूनतम आयु- 21 साल
अधिकतम आयु- 40 साल
यूपीएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
फॉर्म भरने की शुरुआती तारीख-3 अगस्त
फॉर्म भरने की अंतिम तारीख-3 सितंबर
फीस जमा करने के लिए दी गई अंतिम तारीख- 3 सितंबर
चेंज करने की अंतिम तारीख- 10 सितंबर
ये भी पढ़ें: Datia Bypoll Result: शुरुआती बढ़त के बाद बीजेपी पिछड़ी, अचानक पलट गया पूरा खेल
