मिडिल ईस्ट में अभी के समय में सबसे बड़ी जंग चल रही है. इसी के बीच एक और खबर सामने आई है. दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान को धमकी दी है. इसके बाद लोगों के बीच काफी हलचल देखने को मिल रही है.
क्यों दी है धमकी
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हैं कि अगर ईरान की तरफ से Strait of Hormuz में तेल के व्यापार में किसी तरह की बाधा डाली गई दी. तो उस पर अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई की जाएगी. अमेरिका उसपर अब तक जितने भी हमले कर चुका है, उसका 20 गुना जोरदार हमला करेगा. उनके द्वारा यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जारी की गई है. उन्होंने पोस्ट में साफ लिखा है कि Strait of Hormuz में अगर तेल की सप्लाई रोकी गई या किसी भी तरीके की बाधा डाली गई. तो वह ऐसे ठिकानों पर हमला करके तबाह कर देगा. जहां से ईरान के लिए दोबारा से खड़ा हो पाना बिल्कुल ही मुमकिन नहीं होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद है और मैं दुआ भी करता हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा.
धमकी कई देशों के लिए तोहफा- डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई धमकी को उन्होंने चीन और कई देशों के लिए गिफ्ट बताया है. उन्होंने कहा कि यह धमकी उन लोगों के लिए तोहफा है. जो Strait of Hormuz का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं. उन्होंने उम्मीद जताई की उनकी इस धमकी की कई लोग तारीफ करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे इंटरनेशनल कॉमर्स को बचाने और बीजिंग संग बड़ी कंपनियों के लिए फायदेमंद बताया है.
ये भी पढ़ें: राजधानी में देर रात गोलियों की गूंज! पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 अपराधियों के पैर में लगी गोली
