मिडिल ईस्ट युद्ध का असर पाकिस्तान पर भयंकर तरह से हुआ है. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूने लगी हैं. सरकार ने इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए देश में कई नियमों को लागू किया है.
पाकिस्तान में नहीं हो रही तेल की सप्लाई
मिडिल ईस्ट में लगातार जारी युद्ध का असर अब पाकिस्तान के ऊपर बुरी तरह से दिखाई देने लगा है. तेल की कीमतें जैसे ही 100 डॉलर के पार हुई, तो देश में फ्यूल संकट गहराने लगा है. क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट के ऊपर ईरान ने पाबंदी लगी दी है, जिससे कारण पाकिस्तान में तेल की सप्लाई नहीं हो पा रही है. पाकिस्तान में तेल की कमी के कारण सरकार ने निर्देश देते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू करने के लिए कहा है.
सरकार ने लागू किए कई नियम
पाकिस्तान में इन दिनों हालात काफी खराब हो चुके हैं. हालातों के देखते हुए पीएम शहबाज शरीफ ने स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिसों के लिए सख्त निर्देशों का ऐलान कर दिया है. इन नए निर्देशों का सीधा मकसद पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करके इस तरह की समस्याओं से निपटना है. पाकिस्तान सरकार ने स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए बड़े ऐलान किए हैं-
- देश में स्कूल 2 हफ्तों के लिए बंद होंगे.
- कॉलेज-यूनिवर्सिटीज की क्लास ऑनलाइन होंगी.
- सरकारी ऑफिस हफ्ते में 4 दिन खुलेंगे
- सरकारी विभाग के 50% कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पर
- सरकारी विभागों को मिलने वाले फ्यूल में अगले 2 महीनों तक 50% की कटौती होगी.
कब तक लागू रहेंगे नियम?
सरकार ने पाकिस्तान में आदेश जारी किया है कि देश में स्कूल 2 हफ्तों तक बंद रहेंगे और हायर एजुकेशन की क्लासेस ऑनलाइन संचालित की जाएंगी. इस फैसले के चलते छात्रों और स्टाफ की आवाजाही काफी कम होगी और फ्यूल की बचत की जा सकेगी. पाकिस्तान में इसी के साथ इफ्तार पार्टियों के ऊपर भी रोक लगा दी गई है. सरकार के अनुसार ये नियम इंटरनेशनल मार्केट में हालात सामान्य होने तक लागू रहेंगे.
आसमान छू रही डीजल पेट्रोल की कीमतें
पाकिस्तान में क्रूड ऑयल की भयंकर कमी आ गई है. जिसके चलते सरकार को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी बढ़ानी पड़ गई हैं. सरकार ने देश में एक लीटर पेट्रोल की कीमत में 55 पाकिस्तानी रुपए बढ़ाए हैं. यह बढ़ोतरी इतिहास की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. इसी के साथ डीजल की कीमत में भी उछाल आया है. पाकिस्तान में डीजल की कीमत 280.86 पाकिस्तानी रुपए से बढ़कर 335.86 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
यह भी पढ़ें- राजधानी में देर रात गोलियों की गूंज! पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 अपराधियों के पैर में लगी गोली
