IAS transfers UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की लिस्ट जारी की है. इस नए आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, जिसमें मंडल आयुक्त (कमिश्नर), ग्रामीण विकास, जल निगम और आयुष मिशन जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं.
UP IAS transfer list: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 17 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत मंडलायुक्त (कमिश्नर), ग्राम्य विकास, जल निगम, सहकारिता और राष्ट्रीय आयुष मिशन जैसे प्रमुख विभागों के शीर्ष अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है.
प्रमुख प्रशासनिक फेरबदल
संगीता सिंह: अलीगढ़ से हटाकर मुरादाबाद की नई मंडलायुक्त तैनात.
ओम प्रकाश आर्य: राजस्व परिषद प्रयागराज से अलीगढ़ के नए मंडलायुक्त बने
गौरी शंकर प्रियदर्शी: महानिदेशक (आयुष) एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश
चैत्रा वी.: सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ
प्रमोद कुमार उपाध्याय: आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश
जल निगम और सहकारिता विभाग में बदलाव
रवींद्र कुमार: प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक (अमृत) के पद से मुक्त
मासूम अली सरवर: उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) एवं राज्य मिशन निदेशक (अमृत) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
डॉ. राज शेखर: प्रबंध निदेशक (जल निगम ग्रामीण) से हटाकर सचिव (नियोजन विभाग) तथा महानिदेशक (अर्थ एवं संख्या) की जिम्मेदारी दी गई
योगेश कुमार: नए प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)
कुमार प्रशांत: आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता
अन्य महत्वपूर्ण तैनातियां
गुर्ला श्रीनिवासुलु: सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग
अमृत पाल कौर: संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ लि.
देवेंद्र कुमार पाण्डेय: विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग
विवेक श्रीवास्तव: विशेष सचिव, पशुधन विभाग
अमृत त्रिपाठी: सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
ओम प्रकाश राय: विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग
नवनीत सेहारा: संयुक्त प्रबंध निदेशक (यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ लि.) के पद से मुक्त किया गया
