उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कानपुर शहर में पुलिसकर्मियों द्वारा हुक्का बार चलाकर वसूली की जा रही थी. जब यह मामला सामने आया, तो पुलिस आयुक्त ने 4 पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई की है.
कानपुर में पुलिसकर्मी चलवा रहे थे हुक्का बार
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक कानपुर शहर में पुलिसकर्मियों द्वारा हुक्का बार चलाकर वसूली भी की जा रही थी. बताया जा रहा है कि पुलिस वाले शहर में हुक्का बार चलवाते थे और फिर हुक्का बारों से वसूली भी करते थे. जिसके बाद जब यह मामला सामने आया तो, पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए 4 पुलिसकर्मियों को हटाया है.
बैठक में हुई पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत
शुक्रवार को पुलिस ऑफिस के सभागार में सांसद और मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई थी. इसी बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त से इस पूरे मामले की शिकायत की गई थी. जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने शनिवार को पुलिस आयुक्त ने स्वरूप नगर और बर्रा थाने के 2 दरोगा और 2 सिपाही के ऊपर कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया है. बैठक में पदाधिकारियों ने अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस की करतूतों की शिकायतें की थीं.
SI और सिपाही के ऊपर हुक्का बार चलाने का आरोप
इसी दौरान यह आरोप भी लगा कि बर्रा थाने में तैनात SI अंकुर विहार और सिपाही अंकित कसाना के द्वारा क्षेत्र में हुक्का बार चलवाया जा रहा है. इसके साथ ही आरोप लगा कि स्वरूप नगर थाने में तैनात SI रविंद्र राणा और सिपाही सोनी उनसे वसूली करते हैं. इस शिकायत के बाद पुलिस आयुक्त ने उनके ऊपर तुरंत कार्रवाई करने और विभागीय जांच के आदेश दे दिए.
दोनों DCP ने हटाए SI और सिपाही
DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव में SI रविंद्र राणा और सिपाही सोनू को हटा दिया है, वहीं DCP साउथ रविंद्रनाथ चौधरी ने SI अंकुर विहार और सिपाही अंकित कसाना को थाने से हटा दिया है. शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने यह भी शिकायत की थी, कि दामोदर नगर, बर्रा आठ नौबस्ता, गुजैनी और बसंत विहार क्षेत्रों में एक महिला और एक तस्कर मादक पदार्थों को बेच रहा है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पुलिस जवानों को रिपब्लिक डे पर प्रमोशन का तोहफा, 46 अपर गुल्मनायक बने गुल्मनायक
