उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 2 भाई-बहनों के शव बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों ने पारिवारिक कलेश के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली. वे दोनों अदालत से सम्पत्ति का मुकदमा हार गए थे.
बांदा जिले में भाई-बहन के शव बरामद
उत्तर प्रदेश से एक अनोखा मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक नदी के किनारे 2 शव मिलने के बाद में पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जब इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर तुरंत ही पुलिस पहुंच गई. दोनों शवों की पहचान भाई-बहन के रूप में की गई है. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पारिवारिक कलेश की वजह से दी जान
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों भाई-बहनों ने पारिवारिक कलेश और मानसिक तनाव के कारण जहर खाकर अपनी जान दे दी थी. इस मामले की जांच में पुलिस को पारिवारिक मामले में मुकदमेबाजी और मुकदमा हार जाने की वजह सामने आई है. जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले में हर तरह से जांच कर रही है.
पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ
यह पूरा मामला कालिंजर थाने का है. बताया जा रहा है कि दोनों भाई कस्बे के ही रहने वाले थे, जिनके शव नदी के किनारे से बरामद हुए हैं. इस मामले की जांच और शवों की पहचान करने के लिए पुलिस ने दोनों के परिजनों से बात की. दोनों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित व्यक्ति की अपने ही परिवार में जमीन और सम्पत्ति को लेकर मुकदमेबाजी चल रही थी, जिसमें अदालत ने दूसरे पक्ष के फेवर में फैसला सुना दिया.
घर छोड़ने की आ गई थी नौबत
अदालत के फैसले के बाद में दोनों भाई-बहन काफी तनाव में आ गए और उनके सामने घर छोड़ने की नौबत आ गई. जिसके बाद वे दोनों घर से निकलकर नदी के किनारे गए और दोनों ने जहर खा लिया. जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. नरैनी कोतवाली के SHO संदीप तिवारी ने बताया कि इस पूरे मामले में हर तरह से जांच की जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के गांव में अनोखा फैसला! 6 महीनों में 8 कपल ने भागकर की शादी, ग्रामीणों ने कर दिया ऐसा ऐलान कि…
