जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एर दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में एक CRPF के जवान के साथ में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा
जम्मू-कश्मीर से एक दुखद घटना मामले सामने आया है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया. यह हादसा जखानी के पास हुआ है, जिसमें CRPF के एक जवान सहित 4 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक यात्री बस ने खड़े हुए टाटा मोबाइल वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. बस चालक मोटरसाइकिल से होने वाली टक्कर को बचा रहा था.
CRPF के जवान के साथ 4 की मौत
मोटरसाइकिल से होने वाली टक्कर को बचाने की कोशिश में बस चालक का नियंत्रण खो गया. जिसके बाद बस सीधे जाकर खड़े हुए वाहन से टकरा गई. इस हादसे में टाटा मोबाइल वाहन का टायर बदलने वाले 3 नागरिकों की मौके पर मौत हो गई. इसी दौरान टक्कर में CRPF के एक जवान की मौत भी हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मौके पर पहुंची पुलिस
इस पूरी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों को शुरू किया है. सभी मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है. हाईवे पर हुई इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी ठप हो गया था. जखानी के पास हुए इस हादसे में हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि टाटा मोबाइल सड़क पर खड़ी थी, जिसका टायर बदलने में तीनों लोग काफी व्यस्त थे.
मोटरसाइकिल बचाने के कारण हुआ हादसा
सड़क पर गाड़ी को खड़ा करके लोग टायर बदल रहे थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित बस उनकी तरफ तेजी से आई और टक्कर मार दी. बस की टक्कर इतनी तेज थी, कि लोगों को संभलने का मौका भी नहीं मिला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी, और अचानक से एक मोटरसाइकिल सामने आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में बस साइड में खड़े वाहन से टकरा गई.
यह भी पढ़ें- अदालत का आया फैसला फिर टूटा हौसला! उत्तर प्रदेश में भाई-बहनों ने जहर खाकर दी जान, आखिर क्या थी वजह?
