उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सेना के एक ट्रेनी विमान के हादसे का शिकार होने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि प्रयागराज में सेना का एयरक्राफ्ट विद्यावाहिनी स्कूल के पास एक तालाब में जाकर गिर गया. जिसके बाद सेना ने तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट विद्यावाहिनी स्कूल के पास हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट स्कूल के पास मौजूद एक तालाब में जाकर गिर गया. एयरक्राफ्ट के तालाब में गिरने के तुरंत बाद ही सेना के हेलिकॉप्टरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस एयरक्राफ्ट में कुछ लोग भी सवार थे.
KP कॉलेज के पास हुआ हादसा
हादसे का शिकार हुए सेना के एयरक्राफ्ट में कुछ लोग भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो यह एयरक्राफ्ट विद्यावाहिनी स्कूल के पास मौजूद एक तालाब में जाकर गिर गया. हादसे के समय जो लोग भी एयरक्राफ्ट में मौजूद थे, वे सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इस हादसे का कारण अभी तक नहीं पता लग पाया है. यह पूरा हादसा शहर के KP कॉलेज के पास में हुआ है.
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सेना के हेलिकॉप्टर
इस हादसे की जानकारी जैसे ही सेना को मिली तो तुरंत ही सेना के हेलिकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए. जानकारी के मुताबिक सेना के इस ट्रेनी एयरक्राफ्ट में कुछ लोग मौजूद थे. बताया जा रहा है कि हादसे में सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं और सभी को बाहर निकाल लिया गया है. सेना का यह एयरक्राफ्ट किन कारणों के चलते क्रैश हुआ है, अभी तक उनका पता नहीं गल पाया है. बताया जा रहा है कि जिस तालाब में यह विमान गिरा है, उसके चारों तरफ जलकुंभी उगी हुई है, जिसके कारण प्लेन तक पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है.
स्थानीय लोगों ने दी प्रशासन को जानकारी
आपको बता दें कि जिस जगह पर यह प्लेन क्रैश हुआ है वह जगह शहर के बीचों-बीच मौजूद है. जिसके कारण जब प्लेन क्रैश हुआ तो आसपास मौजूद लोग आवाज सुनकर प्लेन के पास पहुंचे. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी. सेना का कहना है कि यह प्लेन एयरफोर्स का माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था. सेना का कहना है कि शुरुआती जांच में क्रैश के पूछे का कारण इंजन फेल होने की वजह मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें- अमृतपाल सिंह ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, संसद के बजट सत्र में शामिल होने को लेकर दायर की याचिका
