उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने 2 ऑटो में टक्कर मार दी. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं इसी के साथ आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.
तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. आगरा के खंदौली में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने 2 ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के समय पर ऑटो के अंदर सवारियां भी मौजूद थीं. यह हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के नगला चंदन जलेसर का है. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.
जगन्नाथ पुरी से घर लौट रहे थे लोग
हादसे में शिकार हुए दोनों ऑटो में सवार यात्री शनिवार को जगन्नाथ पुरी के दर्शन करने के बाद में वापस अपेन घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से एक कोलकाता जा रहा बॉडी बंद कंटेनर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. यह हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप और चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा होना शुरू हो गई.
घायलों को भेजा अस्पताल
इस हादसे के कारण लोग काफी गुस्सा हो गए और उन्होंने कंटेनर के ड्राइवर को बुरी तरह से पीट दिया. हादसे की जानकारी मिलने के बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई. घटनास्थल पर बड़े पुलिस अधिकारियों ने भी जाकर पूरे हादसे का निरिक्षण किया. हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
पुलिस ने हादसे में मारे गए 5 लोगों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की शुरुआती जांच में हादसे की सबसे बड़ी वजह कंटेनर की तेज रफ्तार को माना गया है. इस मामले में कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. इस घटना के बाद से ही इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है. इस पूरे मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- झारखंड पुलिस का नशे के नेटवर्क पर हमला! अवैध विदेशी शराब के साथ बड़ी मात्रा में अफीम जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
