तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इस घटना से पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. दरअसल, यह घटना तमिलनाडु के तंजौर जिले के अय्यपेट्टई की है, जहां पर एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया है. हालांकि, इस मामले का खुलासा तब हुआ. जब 17 साल की लड़की गर्भवती पाई गई. माता पिता को लड़की की हालत काफी दिनों से खराब लग रही थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इसका खुलासा किया गया है.
पहले से ही थे वे सभी लड़की के दोस्त
मामले के अनुसार लड़की ने पहले 2022 में अपने आसपास रहने वाले एस. सुरेंद्रन पांडियन से दोस्ती की थी. इसके बाद वह एक दूसरे से प्यार करने लगे थे. इसी के बाद उसने लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया था. 2025 में फिर नाबालिग ने पुन्नियानल्लूर गांव निवासी मणिमारन, जिसकी उम्र 20 साल है. उसके साथ दोस्ती की थी. इसके अलावा जयसुधन , जिसकी उम्र 24 साल है. उस से दोस्ती की थी.
कैसे हुई इसकी जानकारी
दरअसल, जानकारी के अनुसार लड़की की तबीयत कई दिनों से खराब हो रखी थी, जिसके बाद माता पिता ने बेटी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बेटी 6 महीने से प्रेग्नेंट है. इसके बाद बाल संरक्षण समिति के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. उन्होंने लड़की के प्रेग्नेंट निकलने पर पुलिस स्टेशन में शिकायत को दर्ज कराया. जहां पर नाबालिग ने बताया कि मणिमारन और जयसुधन द्वारा उसके साथ गैंगरेप किया है. इसके अलावा और भी कई लोगों के नाम उसने लिया है, जिसने उसके साथ रेप को अंजाम दिया है. उनके नाम आकाश, अशोक, सुरेंद्रन पांडियन, विश्वनाथन, राकेश और षणमुगम शामिल थे.
इस मामले को पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस द्वारा जांच करने पर मणिमारन और जयसुधन ने अपने गुनाह को कबूल कर लिया है. इसके बाद दोनों के साथ साथ बाकी 5 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
मामले के इलाके में फैलने के बाद लोग हैरान हो गए है. साथ ही लड़की को आगे की जांच के लिए भर्ती कराया गया है. अभी भी कुछ आरोपी पुलिस के चंगुल से फरार हो रखे हैं. सभी को 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने और उसको प्रैंग्नेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, पुलिस सभी को पकड़ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: किन्नर से की शादी फिर कर दी लाखों की लूट, पीड़िता के घर से गहनों के साथ गायब हुआ कैश, पुलिस से की शिकायत
