उत्तर प्रदेश के बलिया में एक 32 साल की महिला ने ससुराल वालों के उत्पीड़न के तंग आकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में मृत महिला के भाई ने पुलिस से शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मामले को दर्ज किया है.
ससुराल वालों से तंग आकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश में एक घिनौनी घटना सामने आई है, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ससुराल वालों के द्वारा परेशान किए जाने पर एक महिला ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला बंसडीह क्षेत्र के तोलापुर बाजार सुल्तानपुर का गांव का है. यहां एक 32 साल की महिला ने ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न से परेशान होकर सुसाइड कर लिया.
10 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक महिला अपने घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी. इस मामले में मृत महिला के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति और परिवार के 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने बताया कि रिंकू सिंह उसकी वहन की शादी लगभग 10 साल पहले चंदन सिंह नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी. जिसके बाद से ही वह परेशान थी.
शारीरिक रूप से प्रताड़ित थी महिला
मृत महिला के भाई गोविंदा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 10 साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही लगातार ससुराल वालों के द्वारा उसे बार-बार मारापीटा जा रहा था. भाई ने बताया कि उसकी बहन को शारीरिक रूप से काफी ज्यादा प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली, आत्महत्या करने के बाद में आरोपियों ने उसके शव को सरयू नदी में विसर्जित करके ठिकाने लगा दिया.
पुलिस ने पति, ससुर और ननद के खिलाफ दर्ज की FIR
इस पूरे मामले में अब पुलिस ने महिला के पति और उसकी ससुराल पक्ष के 4 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक चंदन सिंह, उसके पिता विजय शंकर सिंह, माता कलपति देवी और 2 बहनों रेखा देवी और रूबी देवी के साथ में कुछ आज्ञात लोगों के खिलाफ मामले को दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 338बी के तहत FIR को दर्ज किया है.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में इंसानियत का पोस्टमॉर्टम! पैसे न देने पर पोस्टमॉर्टम हाउस स्टाफ ने बिना कपड़ों के परिजनों को सौंपा शव
