उत्तराखंड के हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई.
हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा
उत्तराखंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे के बाद मौके पर भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है, वहीं इसके अलावा कई लोग घायल हुए हैं.
फ्लाईओवर पर टकराई गाड़ियां
हरिद्वार-देहरादून नेशनल हाईवे पर रविवार रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां मोतीचूर फ्लाईओवर पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस हादसे के बाद मौके पर वाहनों में भीषण आग लग गई. नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में कई लोगों को चोट आई हैं. वहीं ट्रॉली में सवार एक महिला की मौत भी हो गई है. हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आग के ऊपर काबू पा लिया गया है.
हादसे के बाद लगा लंबा जाम
इस घटना के बाद फ्लाईओवर पर अफरा-तफरी की माहौल बन गया. हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात भी ठप हो गया. हादसे के कारण वाहनों में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला ट्रॉली में सवार थी. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं.
बस ने मारी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी हरिद्वार अभय सिंह ने बताया है कि रविवार रात लगभग 9.30 से 9.45 बजे के आसपास मोतीचूर हाईवे पर ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी. जिसके कारण ट्रैक्टक-ट्रॉली पलट गया. जिसके बाद में इसकी चपेट में बस और उसके पीछे कई वाहन आ गए. पीछे से आ रही बेगनआर और एक एसयूवी भी बस से टकरा गई.
यह भी पढ़ें- रिश्तों का खौफनाक अंत! कुल्हाड़ी से कर डाली अपनी ही पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
