इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा के इटावा सफारी पार्क में बनी लायन सफारी से खुशखबरी आई है, जहां लायन सफारी में मौजूद शेरनी नीरजा ने 4 शावकों को जन्म दिया है. सफारी प्रशासन में खुशी का माहौल है. सफारी प्रशासन ने वीडियो जारी किया है.
शेरनी नीरजा ने दिया 4 शावकों को जन्म
दरअसल, सफारी में वास कर रहे एशियाटिक बब्बर शेर कान्हा और शेरनी नीरजा की मीटिंग 18 नवंबर से 21 नवंबर 2025 के मध्य हुई थी, आई.वी.आर.आई. बरेली से शेरनी नीरजा के गर्भ ठहरने की बात कही गई थी. तभी शेरनी से लायन सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया था. तभी देर रात 8:30 बजे से करीब 10 बजे तक शेरनी नीरजा ने 4 शावकों को जन्म दिया है जिससे सफारी प्रशासन में खुशी का माहौल है.
सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
शेरनी नीरजा शावकों की अच्छे से देखभाल भी कर रही है. सफारी प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी की जा रही है. शेरनी नीरजा तीसरी बार मां बनी है जिसके 5 शावक पहले से हैं. इस पूरे मामले में सफारी प्रशासन द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया गया है जिसमें अपने शावकों के साथ शेरनी अच्छे से बर्ताव करती हुई नजर आ रही है.
बीते साल शेरनी रूपा ने चार शावकों को जन्म दिया
इटावा सफारी पार्क में 21 अप्रैल की रात शेरनी रूपा ने चार शावकों को जन्म दिया. इससे पहले 16 मार्च को शेरनी नीरजा ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था. पार्क में अब कुल 22 एशियाटिक शेर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: कौशांबी में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत
