उत्तराखंड पुलिस ने एक्शन लेते हुए तेंदुए की खाल के साथ में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. उत्तराखंड की धामी सरकार लगातार भ्रष्टाचार और तस्करी को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है. जिसके चलते पुलिस ने एक्शन लिया है.
सीएम धामी लगा रहे अवैध गतिविधियों पर रोक
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार भ्रष्टाचार और भ्रष्ट लोगों के खिलाफ एक्शन ले रही है. प्रदेश में किसी भी तरह की कोई अवैध गतिविधि और तस्करी धामी सरकार में पूरी तरह से बंद की जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्ती के साथ काम कर रहे हैं. अब इसी सिलसिले में उत्तराखंड के पौड़ी में पुलिस ने एक्शन लिया है.
पुलिस ने गिरफ्तार किए 4 तस्कर
उत्तराखंड पुलिस ने पौड़ी में 4 वन्यजीव तस्करों को तेंदुए की खाल के साथ में हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक पौड़ी पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी, कि कुछ वन्यजीव तस्कर श्रीनगर के एक होटल में ठहरे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए हुए वहां छापा मारा और 4 तस्करों को तेंदुए की खाल के साथ में गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान सफरी लाल, सुरजन लाल, रोशन लाल और बसंतु लाल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सफरी लाल और बसंतु लाल रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं. पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत में मामले को दर्ज किया है. जब इन लोगों से पूछताछ हुई, रूद्रप्रयाग जिले के रहने वाले सफरी लाल ने बताया कि उसने और बसंतु ने मिलकर कुछ महीने पहले एक तेंदुए का शिकार किया था.
कीमतों के ऊपर बात करने के लिए आए थे तस्कर
पूछताछ के दौरान सफरी लाल ने बताया कि गांव के पास जंगल में तेंदुए का शिकार किया था. जिसके बाद टिहरी जिले के रोशन लाल और सुरजन लाल मिलकर कई लाख रुपए में उस तेंदुए की खाल को खरीदना चाहते थे. सफरी लाल के मुताबिक ये सभी तस्कर तेंदुए की खाल की कीमत पर बातचीत करने के लिए श्रीनगर के होटल में एक साथ इकट्ठा हुए थे.
यह भी पढ़ें- पंजाब में बाजार बना कत्ल का अड्डा! पटियाला में हेड कॉन्स्टेबल पर धारदार हथियारों से हमला, मौके पर हुई मौत
