Uttarakhand Weather Update 18 March 2026: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल दी है. यहां एक महीने से 30 डिग्री के पार पहुंचे तापमान और समय से पहले आई गर्मी के बीच अचानक अचानक बारिश और बर्फबारी का दौर लौट आया. जिसकी वजह से लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े. अब मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है.
मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?
मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना दिख रही है. अब अगर तापमान की बात करें तो आज से तापमान में इजाफा हो सकता है. 23 मार्च तक ऐसा ही मौसम का मिजाज रहने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक तापमान में इजाफा हो सकता है.
तेज हवाओं से सिहरन
मंगलवार को मैदानी इलाकों में तेज धूप खिली रही, जिससे दिन के तापमान में इजाफा हुआ. जहां तेज धूप निकलने से तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया. वहीं हवाएं चलने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास भी होता रहा. हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम है. चकराता में बर्फबारी होने के बाद से तापमान सामान्य से नीचे लुढ़क गया है. चकराता में सीजन की तीसरी बर्फबारी से दोबारा ठंड बढ़ी है.
औली पर्यटकों से गुलजार
मार्च में बर्फबारी होने से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही हैं, साथ ही मौसम को जनवरी जैसा ठंडा भी बना दिया है पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की वजह से से बागवानी और खेती को काफी फायदा हुआ है. वहीं बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों और औली में भी बर्फबारी हुई. जिससे औली पर्यटकों से गुलजार है. यहां पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया और स्कीईंग भी की.
उत्तराखंड के जंगलों की आग बुझी
इतना ही नहीं बारिश होने की वजह से उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है. अब देवभूमि में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा बदला है कि पिछले दो-तीन दिनों में लोगों ने गर्म कपड़े पहने भी शुरू कर दिए हैं. पहाड़ों पर ट्रैकिंग करने वालों को आज अपने प्लान में बदलाव करना होगा, क्योंकि 7 मार्च से पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से रास्ते फिसलन भरे रहेंगे. मैदानी क्षेत्रों में भी लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है.
