whatsapp feature update: वॉट्सऐप एक नए “ऑटो ऑर्गनाइज बिजनेस चैट” फीचर पर काम कर रहा है, जो बिजनेस अकाउंट से आने वाले मैसेज को स्वचालित रूप से एक अलग सेक्शन में व्यवस्थित कर देगा. यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और इसके आने से यूजर्स को अपनी पर्सनल और बिजनेस बातचीत को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलेगी.

whatsapp feature update: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर तैयार कर रहा है. इस फीचर का मकसद बिजनेस मैसेज को अलग तरीके से व्यवस्थित करना है. नए फीचर का नाम “ऑटो ऑर्गनाइज बिजनेस चैट” बताया जा रहा है. इसकी मदद से यूजर्स अपने बिजनेस अकाउंट से जुड़े मैसेज आसानी से ढूंढ सकेंगे. अभी कई बार ऐसा होता है कि सामान्य चैट और बिजनेस चैट एक ही जगह दिखती हैं. इससे जरूरी मैसेज ढूंढना मुश्किल हो जाता है. नया फीचर इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है.
इस नए अपडेट की जानकारी फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है. रिपोर्ट के मुताबिक वॉट्सऐप एक ऐसा सिस्टम तैयार कर रहा है. जो बिजनेस अकाउंट से आने वाले मैसेज को अपने आप अलग लिस्ट में रख देगा. इसके लिए यूजर्स को कोई खास सेटिंग करने की जरूरत नहीं होगी. ऐप खुद ही बिजनेस चैट्स को पहचानकर उन्हें अलग सेक्शन में दिखा सकता है. इससे यूजर्स को एक ही जगह पर सभी बिजनेस मैसेज मिल जाएंगे.
फिलहाल यह फीचर अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है. कंपनी इसे अभी डेवलपमेंट स्टेज में बना रही है. यानी अभी इस पर काम चल रहा है. डेवलपर्स इसे और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान वॉट्सऐप ऐसे और तरीके भी ढूंढ रहा है. जिनसे बिजनेस चैट्स को मैनेज करना यूजर्स के लिए आसान हो सके. माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फीचर कई नए बदलावों के साथ लॉन्च हो सकता है.
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.26.15.9 में इस फीचर के संकेत मिले हैं. इस अपडेट के बाद पता चला है कि वॉट्सऐप एक ऐसा सिस्टम बना रहा है. जो बिजनेस चैट को ऑटोमेटिक तरीके से व्यवस्थित करेगा. इससे स्पैम मैसेज को कम करने में भी मदद मिल सकती है. अभी यूजर्स के फोन में बिजनेस मैसेज सामान्य चैट लिस्ट में ही दिखाई देते हैं. जब ऐसे मैसेज ज्यादा हो जाते हैं तो जरूरी बातचीत ढूंढना मुश्किल हो जाता है.
नए फीचर के आने के बाद यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि कौन सी बिजनेस चैट मुख्य चैट लिस्ट में दिखे और कौन सी अलग सेक्शन में जाए. बताया जा रहा है कि किसी बिजनेस मैसेज के आने के 24 घंटे बाद उसे बिजनेस सेक्शन में भेजा जा सकता है. हालांकि यह सेक्शन कैसा दिखेगा इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार यह एक अलग चैट लिस्ट या नया इनबॉक्स हो सकता है. ठीक वैसे ही जैसे अभी आर्काइव चैट का अलग सेक्शन होता है. इससे यूजर्स को अपनी जरूरी और सामान्य बातचीत को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिल सकती है.
