पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई बार चर्चाओं में रहती हैं. अब एक बार फिर सीएम ममता का बयान सुर्खियों में आ गया है. ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दिया है, जिससे एक बार फिर वे सुर्खियों में आ गई हैं.
मैं सब धर्मों का सम्मान करती हूं- ममती बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में एक ऐसा बयान दिया है कि अब वह चर्चाओं में आ गई हैं. उन्होंने कहा है कि कई लोगों को तब ज्यादा दिक्कत होती है, जब मैं ईद में जाती हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैं सेल्यूलक हूं और सभी धर्मों का काफी सम्मान करती हूं. उन्होंने कहा कि मैं अपने देश और अपने राज्य से काफी ज्यादा प्यार करती हूं. सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में दुर्गंनन की आधारशिला रखी है. ममता बनर्जी ने इस मौके पर लोगों से कहा कि मैं आज का यह कार्यक्रम बंगाल की धरती और यहां के लोगों को समर्पित करती हूं.
ये भी पढ़ें: आसमान में भारत की नई छलांग! कल उड़ान भरेगा HAL का स्वदेशी ध्रुव-NG, जानें क्या हैं इसकी खासियतें।
प्रोजेक्ट के लिए टेंडर फाइनल- ममती बनर्जी
कोलकाता में हुए इस कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का टेंडर फाइनल हो चुका है और अब इसका निर्माण शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हम बंगाल के दुर्गंगन के लिए यूनेस्को विश्व धरोहर मान्यता को सुरक्षित और काफी उजागर करना चाहते हैं. यह साइट पहले 12 एकड़ की थी, यह बड़ी है और ज्यादा कार पार्किंग की जरूरत है. यह काफी सुविधाजनक स्थान है और इसमें 1 लाख श्रद्धालुओं को रखने की क्षमता मौजूद है.
धर्म व्यक्तिगत पसंद- ममती बनर्जी
कोलकाता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि धर्म व्यक्तिगत पसंद है, लेकिन देश में होने वाले त्योहार सभी लोगों के लिए हैं. उन्होंने कहा कि 365 दिन दुर्गा मां के लिए समर्पित रहेंगे और प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. ममता ने कहा कि यहां परिसर में हमारी दुकानें भी होंगी. उन्होंने कहा कि यहां आज से काम शुरू हो जाएगा और मंदिर परिसर में करीब 1 लाख श्रद्धालु आ जाएंगे.
कुछ लोगों को मेरे ईद में जाने से दिक्कत क्यों- ममती बनर्जी
ममता बनर्जी ने कोलकाता में हुए कार्यक्रम में कहा कि अगर मैं गुरुद्वारा जाती हूं तो आप लोग कुछ भी नहीं कहते हैं. लेकिन जब मैं ईद मनाने जाती हूं तो तुम लोग क्यों बोलते हो. उन्होंने कहा कि मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं. इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने SIR को लेकर चुनाव आयोग के ऊपर भी निशाना साधा है. SIR की वजह से बंगाल में लगभग 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ऐसे में सवाल यह है कि हमें अपनी नागरिकता क्यों साबित करनी होती है.
