राजस्थान के एक मेडिकल कॉलेज से लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल, डूंगरपुर के श्री हरिदेव जोशी जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही का मामला सामने आया है. बता दें कि यहां पर एक बीमार महिला को दो महीने पहले एक्सपायर हो चुकी ड्रिप को चढ़ाया गया है.
महिला के पति अस्पताल पहुंचे
जानकारी के मुताबिक, 27 मई के दिन में एक महिला को पेट दर्द की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला की पहचान 30 वर्षीय अपेक्षा यादव के रुप में की गई है, जो कि राजपुर निवासी है. अपेक्षा को अपेंडिक्स की समस्या के कारण महिला वार्ड में भर्ती किया गया था. नर्सिग स्टाफ ने महिला को शुक्रवार के दिन सोडियम क्लोराइड गल्कोज की ड्रिप चढ़ाई थी. सुबह 7 बजे के करीब में महिला के पति साथ ही नगर परिषद के पूर्व पार्षद नरेश यादव अस्पताल पहुंचे.
एक्सपायर ड्रिप चढ़ाई जा रही
अचानक ही उनकी नजर ड्रिप पर पड़ी थी. ड्रिप पर साफ लिखा हुआ था कि मार्च 2026 की एक्सपायरी है और अभी मई 2026 चल रही है. हालांकि, इसके बावजूद ड्रिप चढ़ाई जा रही थी, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने अस्पताल में हंगामा कर दिया. नरेश यादव का कहना हैं कि अगर समय पर ड्रिप पर नजर न चढ़ती तो काफी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती थी.
जांच कमेटी बैठाई गई
मामले के बाद स्थानीय लोगों की मांग हैं कि कर्मचारियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो. साथ ही कमेटी जिला अस्पताल में लापरवाही करने वाले नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ कर जांच कर रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप अधीक्षक द्वारा तुरंत जांच कमेटी बैठाई गई है.
ये भी पढ़ें: ससुर ने किया दुष्कर्म और पति ने खिलाया जहर… महिला दरोगा ने लगाया ससुराल पक्ष पर आरोप
