गोरखपुर से एक अजीब मामला सामने आया है. दरअसल, शुक्रवार के दिन एक पत्नी और पति के बीच मछली को लेकर विवाद होने के बाद में पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय रेनू देवी का अपने पति के संग में अकसर घरेलू बातों का लेकर विवाद होता रहता था. रेनू चिलवा गांव की निवासी थी. परिजनों का कहना हैं कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच में लड़ाई हुई थी. उस दिन दोनों की बीच की लड़ाई का मुद्दा मछली बनाना था. मछली बनाने को लेकर हुई कहासुनी के तुरंत बाद ही महिला की तबीयत काफी बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने महिला का शुरुआती इलाज कर उसे जिला अस्पताल में भेज दिया, लेकिन परिवार वाले महिला को जिला अस्पताल की जगह बड़हलगंज में स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर जाने लगे. हालांकि, महिला की रास्ते में ही मौत हो गई.
मायके वालों को दी गई जानकारी
महिला की मृत्यु के बाद में तुंरत पुलिस और मायके वालों की इसकी जानकारी दी गई है. दंपति का एक 15 वर्षीय पुत्र और 18 वर्षीय पुत्री है. मामले के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है. गोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है. पुलिस का कहना हैं कि बिना किसी रिपोर्ट के अभी वह कुछ नहीं कह सकते हैं. परिवार वालों का आरोप हैं कि पति ने जहर दिया है. वहीं, पुलिस ने कारणों का पता करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के लिए कहा है.
ये भी पढ़ें: घर में आग लगने की ये हैं बड़ी वजह… छोटी सी लापरवाही बन सकती है जानलेवा, आज ही सुधारें
