भारत में कई गांव ऐसे हैं, जिन्हें उनके अनोखेपन के कारण जाना जाता है. एक ऐसा ही गांव है जहां किसी भी गांव में चूल्हा नहीं जलाया जाता है, लेकिन कोई भी भूखा नहीं रहता है.
इस गांव में घरों में नहीं जलता चूल्हा
भारत का नाम दुनिया के विकसित देशों में गिना जाता है. हालांकि आज के समय में भी कई परंपराएं ऐसी हैं, जिनके कारण उस जगह को भी अनोखी पहचान मिली हुई है, जहां परंपराओं को मनाया जाता है. भारत में एक ऐसी गांव है, जहां किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है. गांव के किसी भी घर में चूल्हा न जलने के बावजूद भी यहां कोई भूखा नहीं सोता है.
चांदणकी गांव की आबादी हजार लोगों की
आपको बता दें कि भारत के कई गांवों को उनकी संस्कृति और जीवनशैली के कारण जाना जाता है. गुजरात का चांदणकी गांव एक ऐसा गांव है, जिसके इसके अनोखेपन और खासियत के कारण एक अलग पहचान मिली हुई है. आपको बता दें कि चांदणकी गांव की कुल आबादी लगभग हजार लोगों की है. यहां गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जलाया जाता है.
पूरे गांव का एक जगह पर बनता खाना
चांदणकी गांव में सामूहिक रसोई की परंपरा निभाई जाती है. इस परंपरा के तहत पूरे गांव का खाना एक ही जगह पर बनाया जाता है. सभी लोगों का खाना एक जगह पर बनने के बाद पूरा गांव एक साथ बैठकर खाना खाता है. अपने इसी अनोखेपन और इस परंपरा के कारण चांदणकी गांव पूरे भारत में एक अलग पहचान रखता है. यह परंपरा गांव में एकता की मिसाल भी देती है.
क्यों है अनोखी परंपरा?
दरअसल, चांदणकी गांव की यह परंपरा काफी सालों पुरानी है. बताया जा रहा है कि कई सालों पहले गांव के नौजवान नौकरी के कारण शहरों और विदेशों में चले गए थे, जिससे यहां बुजुर्गों की संख्या काफी बढ़ गई थी. जिसके कारण हर घर में अलग-अलग खाना बनाना मुश्किल हो गया. इसी समस्या के कारण उन्होंने एक साथ खाना बनाना शुरू कर दिया था. जिसके बाद अब यह इस गांव की पहचान बन गई और परंपरा मानी जाने लगी.
ये भी पढ़ें: पति संग मछली बनाने की बात पर शुरू हुआ विवाद बना रहस्य, पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
