महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक पत्नी ने अपने पति ने के लिए प्रेम जताते हुए एक चिट्ठी लिखी और फिर आत्महत्या कर ली है. मामला कोराड़ी के महादुला इलाके का बताया जा रहा है. आत्महत्या करने से पहले लिखी चिट्ठी को देख पूरा परिवार पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है.
पति ने उठाया फोन तो की आत्महत्या!
जानकारी के अनुसार कई महीनों से दोनों पति और पत्नी के बीच में लड़ाई हो रही थी, जिससे पत्नी इतना परेशान हो गई कि वह 1 महीने पहले अपने घर वापस आ गई. हालांकि, इस बीच उसने पत्नी से संपर्क बनाने की भी कोशिश की, लेकिन पति ने एक भी बार कॉल नहीं उठाया. इसी बात से युवती इतनी ज्यादा आहत हो गई कि उसने सुसाइड कर लिया. जब महिला ने यह कदम उठाया तो पूरा परिवार बाहर गया हुआ था. केवल घर में महिला ही उपस्थित थी. रात में जब परिवार वापस लौटा तो गेट खोलने के लिए आवाज लगाया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. काफी देर के प्रयास के बाद में जब दरवाजा खुला तो मंयूरी फंदे से लटके मिली थी.
परिवार ने पति पर लगाया आरोप
परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. परिजनों का आरोप हैं कि पति से लड़ाई होने के बाद में वह डिप्रेशन में चली गई थी. पति ने उसे इतना ज्यादा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दिया कि उसने ऐसा कदम उठा लिया. हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. मामला आकस्मिक मौत का दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: 18 से 33 साल तक के युवाओं के लिए खुशखबरी, MP Police Band में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
