गया बिहार: 2025 के शुरुआत से ही केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष लगातार वोट चोरी और चुनाव में धांधली के आरोप लगाता रहा है, राहुल गांधी हो या फिर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार बिहार चुनाव में केंद्र सरकार पर वोट चोरी के आरोप लगाते रहे और पूरे विधानसभा चुनाव में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा गूंजता रहा, हालांकि बिहार की जनता पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के इन नारों का कोई खास फर्क तो नहीं पड़ा, और चुनाव से पहले सरकार बनाने का दावा करने वाली महागठबंधन को मुंह की खानी पड़ी, लेकिन अब बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा मोदी सरकार में मंत्री जीतन राममांझी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक हराते हुए प्रत्याशी को किस तरह से उन्होंने जीत दिलवाई यह किस्सा बता रहे हैं,जिसके बाद अब राजनीति गरमा गई है,

केंद्रीय मंत्री जीतन राम के इस वायरल वीडियो से चुनाव में गड़बड़ी के आरोपी को मिलेगी हवा?
दरअसल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इस वीडियो में मांझी यह कहते हुए दिखआई दे रहे हैं, कि साल 2020 में 26 हजार वोट से एक उम्मीदवार हार रहा था, लेकिन उन्होंने फौरन वहां के डीएम से कहकर उसे जीत दिलवा दी, लेकिन इस बार वह 1600 वोट से हार गए और हमें नहीं बताया, हालांकि जितेंद्र मांझी ने उसे जिलाधिकारी का भी जिक्र अपने उसे वीडियो में किया है जो मौजूदा वक्त में त्रिपुरा में तैनात बताए जा रहे हैं, हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि विपक्ष एक बार फिर से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर फिर से निशाना साथ सकता है, और देश में मौजूदा चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र पर सरकार बैकफुट पर आ कती है,
इसे भी पढ़े: वीडियो वायरल होने के बाद जीतन राम मांझी की सफाई बोले वीडियो में हुई है छेड़छाड़!
दरसल जीतन राम मांझी का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह बिहार के गया जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड में एक कार्यक्रम के दौरान का है, जहां वो एक सभा को संबोधित कर रहे थे तभी उन्होंने इन बातों को सार्वजनिक रूप से कही, हालांकि मामले के तूल पकड़ने के बाद जीतन राम मांझी का रिएक्शन भी तुरंत सामने आया उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि “मेरे एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके वायरल करने वाले कुछ लोगों को लगता है कि वह मुशहर के लाल को बदनाम कर देंगे ऐसे लोगों को मैं बता देना चाहता हूं कि अब मुसहर के बेटे को ना तो कोई अपमानित कर सकता है और ना ही किसी तरह से बेवकूफ बना सकता है, आसमान पर थूकने वालों तुम यह भूल रहे हो कि आसमान पर फेंका हुआ थूक तुम्हारे मुंह पर ही गिरेगा अब मांझी ब्रांड हो चुका है, किसी से डरने वाला नहीं है, दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आता मोर्चा सेकुलर के जिला अध्यक्ष नारायण मांझी ने कहा है कि इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हमने अभी तक नहीं देखा है सबसे पहले हम वीडियो देखेंगे उसके बाद ही कुछ बोल पाएंगे, जीतन राम मांझी बेशक इस बात को कह रहें हैं की वीडियो में छेड़छाड़ कर पोस्ट किया गया है, लेकिन उन्हें की पार्टी के जिला अध्यक्ष का यह कहना की वीडियो हमने अभी तक नहीं देखा है शक के घेरे में डालता है वैसे जमाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन अगर यह सच है तो जीतन राममांझी विपक्ष के चुनाव आयोग पर लगातार उठा रहे सवाल को हवा दे चुके है,

विपक्ष उठा सकता है इस मुद्दे को पार्लियामेंट में?
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, और अभी विपक्ष के पास एक दिन का समय है, क्योकी अभी हाल ही में एसआईआर पर मचे घमासान के बीच जीतन राम मांझी के इस वायरल वीडियो के बाद विपक्ष इस मुद्दे को सदन में भी उठा सकता है और इस पर भी जोरदार बहस देखने को मिल सकता है, हालांकि एसआईआर और चुनाव आयोग पर विपक्ष अभी कई धड़ों में बंटा हुआ है लेकिन इस तरह के वीडियो सामने आने के बाद इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता की अब विपक्ष को इस मुद्दे पर खाद पानी मिल चुका है और इंडी गठबंधन अब इकट्ठा होकर सरकार से सवाल जरूर पूछ सकता है,

इसे भी पढ़े: मीशो के शेयर 77% बढ़े, दिग्गजों को पीछे छोड़ा, और अपने IPO से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए
बिहार के विपक्ष में बैठी आरजेडी अब जीतन राम मांझी के इस वीडियो पर उठा रही है सवाल!
चुनाव में धांधली की हवा मिलने के बाद मांझी का यह वीडियो उनके गले की फांस बन सकता है और अब इसकी सुगबुगाहट भी देखने को मिल रही है, बिहार में विपक्ष में बैठी राजद ने मांझी के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी जो खुले मंच से चुनाव के नतीजों में हेरा फेरी करके मशीनरी और धांधली से चुनाव जीतने का शाही फार्मूला बता रहें हैं, राजद ने इस बार कारनामा नहीं दोहरा पाने पर चुनाव आयोग को बिकाऊ कहते हुए कहा कि तुम्हारा भांडा जरूर फूटेगा,
सारांस:
