आए दिन परिणाम निकलने के बाद बच्चों के आत्महत्या करने की खबर सामने आती रहती है. रिजल्ट के निकलने के बाद में बच्चे अकसर अपने नंबरों को लेकर नाखुश नजर आते हैं और गलत कदम उठा लेते हैं. बता दें कि सीबीएसई ने गुरुवार के दिन में 10वीं का परिणाम घोषित किया था. अपने अंकों से खुश न होने के कारण 16 वर्षीय कुणाल ने गुरुग्राम में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली है.
दरअसल, बुधवार के जिन पटौदी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जटोली इलाके के बाबा हरदेव कॉलोनी में एक 16 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली. परिवार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बेटे ने पेपर में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन परिणाम निकलने पर उसको दिए गए नंबरों से वह निराश था. हालांकि, माता पिता ने उसे दोबारा से पेपर देने का सुझाव भी दिया था. साथ ही रिजल्ट निकलने के बाद में उसके लिए लैपटॉप भी बुक किया था.
कम नंबर आने की वजह से लेकिन कुणाल मानसिक तनाव में चला गया था. वह अपने छत पर बने हुए कमरे में चला गया था. सभी परिवार एक जगह दूसरे रूम में बैठे हुए थे और कुणाल अपने रूम में. कई समय तक लेकिन कमरा बंद होने और किसी भी तरह की आहट न होने की वजह परिवार के सदस्यों ने कमरे को तोड़ा.
कमरा तोड़ने के बाद में सभी लोगों में चीख पुकार मच गई. कुणाल ने नंबरों के गम में अपनी जान ले ली थी. पुलिस को जानकारी मिलने के बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. हालांकि, आसपास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिलने की वजह से आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया. पुलिस ने संभावना जताई हैं कि कुणाल ने यह कदम कम नंबर होने की वजह से उठाया है. बता दें कि कुणाल के माता पिता रेलवे में कार्य करते हैं. बच्चा निजी स्कूल का छात्र था.
ये भी पढ़ें: ‘जवान देश लिए वफादार होंगे लेकिन…’ सेना के जावनों के ऊपर आपत्तिजनक बयान; इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR दर्ज
