Ishita Pundir controversy: हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर ने भारतीय सेना के जवानों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया. जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है.

इशिता पुंडीर को खिलाफ FIR
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से सोशल मीडिया पर एक बयान वायरल हो रहा है. जिसने अब काफी विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल सोलन-नाहन क्षेत्र में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर ने भारतीय सेना के जवानों को लेकर एक बयान दिया था, जिसके बाद उनके इस बयान के मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इशिता ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था.
जवान देश के लिए वफादार लेकिन…
आरोप है कि इशिता ने वीडियो में कहा था कि भारतीय सेना के जवान भले ही देश के लिए कितने भी वफादार हों, लेकिन वे सभी अपनी पत्नियों और महिलाओं के लिए वफादार नहीं होते हैं. इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया. इसको लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी. लोगों ने इस बयान को सेना के खिलाफ बताते हुए इशिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
इशिता ने मांगी थी माफी
जब यह मामला ज्यादा बढ़ा तो इशिता पुंडीर ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को दुखाना नहीं था, अगर उनके बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो उसके लिए वे माफी मांगती हैं. हालांकि इशिता के माफी मांगने के बाद भी यह विवाद नहीं रुका और मामले में शिकायत को दर्ज कराया गया.
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स
कांग्रेस के यादोपति ठाकुर ने एसपी सिरमौर को इशिता के खिलाफ शिकायत लिखित रूप से दी है. उन्होंने इशिता के बयान को गंभीर बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें कि इशिता पुंडीर सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं इसी के साथ फेसबुक और यूट्यूब पर भी वे काफी लोकप्रिय हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- संभल में प्रशासन सख्त! सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद और मदरसे पर चला बुलडोजर; बीते दिन भी हुआ था एक्शन
