Basti tandoor incident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बिना पूछे रसगुल्ला खाने पर कारीगर ने 11 साल के बच्चे को जलती हुई तंदूर भट्टी में फेंक दिया. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

कारीगर ने बच्चे को तंदूर में फेंका
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. बस्ती में हुई इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. बस्ती में एक शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला खाने पर एक कारीगर ने 11 साल के मासूम बच्चे को तंदूर में फेंक दिया. जिसके बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र में चमन नाम का बच्चा शादी समारोह में शामिल होने गया था.
बिना पूछे खाया था रसगुल्ला
जानकारी के मुताबिक पीड़ित 11 साल का चमन अपनी नानी के साथ एक शादी में शामिल होने गया था. वहां स्टॉल पर रखे रसगुल्ले को उसने बिना किसी की परमिशन के खा लिया. जिसके बाद खाना बनाने वाला कारीगर नाराज हो गया और बच्चे को जलते हुए तंदूर की भट्टी में फेंक दिया. यह पूरी घटना बिना परमिशन के रसगुल्ला खाने के कारण आए गुस्से के कारण हुए है.
मासूम अस्पताल में भर्ती
घटना में मासूम बुरी तरह से झुलस गया है. जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के बाद आरोपी कारीगर फरार हो गया. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. पुलिस लगातार फरार आरोपी कारीगर की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि मासूम ने बिना पूछे रसगुल्ला खा लिया था, जिसको लेकर कारीगर नाराज हो गया था.
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
पीड़ित बच्चे का लगातार इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मासूम के शरीर पर जलने के गहरे निशान बन गए हैं. बच्चे की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत ही आरोपी कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘जवान देश लिए वफादार होंगे लेकिन…’ सेना के जावनों के ऊपर आपत्तिजनक बयान; इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR दर्ज
