झारखंड के रांची में स्कूल वैन ड्राइवर ने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की हैं. बच्ची ने अपने परिजनों को इशारों में पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत
झारखंड के रांची से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाली मासूम बच्ची के साथ वैन ड्राइवर ने अश्लील हरकत की है. जानकारी के मुताबिक 3 साल की मासूम बच्ची प्ले स्कूल में पढ़ती है और उसके साथ वैन के ड्राइवर ने अश्लील हरकत की है. यह घटना झारखंड के रांची शहर से सामने आई है.
वैन ड्राइवर ने की गलत हरकत
रांची में मेडिकल छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है, लेकिन इसी दौरान एक और शर्मनाक घटना सामने आ गई है. रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाली मासूम 3 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बच्ची के स्कूल वैन ड्राइवर ने उसके साथ गलत हरकत की है.
मासूम ने इशारों में बताई घटना
मासूम ने घर आने के बाद अपनी मां को इशारों में पूरी घटना समझाई. मासूम बच्ची की आपबीती सुनने के बाद उसके परिजन सीधे उसके साथ कोतवाली पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है. बच्ची अभी सिर्फ 3 साल की है, जिसके कारण वह बोल भी नहीं पा रही है. मासूम बच्ची ने अपने माता-पिता को इशारों में पूरी घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढें- बिना परमिशन खाया रसगुल्ला तो गुस्साया कारीगर, मासूम बच्चे को जलते तंदूर में फेंका; हालत गंभीर
