इंदौर के महू में बड़गोदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में एक छात्रा के संग में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. दरअसल, पहले दो युवकों ने छात्रा के संग में बैठे छात्र के साथ मारपीट की और उसके बाद में छात्रा के संग में सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया.
छात्र ने दी मामले की जानकारी
जानकारी के अनुसार पुलिस को छात्रा के दोस्त ने डायल 112 पर कॉल करके मामले की सूचना दी थी, जिसके बाद तुरंत बड़गोदा पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र और छात्रा दोनों को जंगल से बाहर निकाला. हालांकि, अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है, जिसकी वजह से वह अभी खुले में घूम रहे हैं.
मंदिर में दर्शन कर लौट रहे दोनों
छात्र ने बताया कि मंगलवार के दिन में दोनों लगनसा मंदिर में दर्शन करने के बाद में बेरछा क्षेत्र के जंगल में बैठ गए थे. दोनों आराम से सुनसान जगह पर बैठे थे, लेकिन अचानक ही पीछे से दो युवक दोनों के पास आ जाते हैं. उन्होंने आते ही लड़के को लाठी और डंडों से पीटा. उसके बाद छात्रा को खींच करके सुनसान जगह में ले गए. दोनों के युवती के संग दुष्कर्म किया. हालांकि, कैसे न कैसे छात्र न जंगल से बाहर आकर पुलिस को मामले की जानकारी दी.
अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की दोबारा से जांच करती दिखाई दी. पुलिस ने मौके से कई सारे सबूतों को जुटाया और आरोपियों को ढूंढने में लग गई है. आसपास के क्षेत्रों के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. हर एक पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: बिना परमिशन खाया रसगुल्ला तो गुस्साया कारीगर, मासूम बच्चे को जलते तंदूर में फेंका; हालत गंभीर
