अकसर लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर लड़कों द्वारा उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आता रहता है. ऐसा ही एक केस और लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, यहां पर दो लड़के 180 लड़कियों के भरोसे के संग में खिलवाड़ कर रहे थे.
आरोपी AIMIM के कार्यकर्ता
बता दें मामला महाराष्ट्र के अमरावती के अचलपुर-परतवाड़ा इलाके का है. आरोपी मोहम्मद अयाज और मोहम्मद तनवीर ने 180 लड़कियों के करीब 350 से भी अधिक आपत्तिजनक वीडियो बनाए थे. पहले वह लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाते और उसके बाद उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करते थे. हालांकि, मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ. आरोपी AIMIM के कार्यकर्ता है.
ग्रामीण पुलिस ने खुद ही मामले की शिकायत दर्ज की कार्रवाई
दरअसल, कई दिनों से बहुत सारी लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहे थे, जिसके बाद में ग्रामीण पुलिस ने खुद ही मामले की शिकायत दर्ज की और कार्रवाई करनी शुरू कर दी. बाद में पता लगा कि इन लड़कियों को डरा धमका कर ब्लैकमेल किया जा रहा था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही पीड़िताओं को सहयोग देने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी सादे कपड़े में तैनात किया है. सभी की पहचान को गोपनीय रखा जा रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील कर सामाजिक सोहार्द को बनाए रखने कहा हैं. वहीं, सभी की मांग हैं कि आरोपियों पर मकोका लगाया जाए.
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने कहा कि यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है. वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले की जानकारी ली और जांच के लिए SIT का गठन कर मामले की जांच पर पैनी नजर बनाए रखे हुए है.
ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और अपहरण! दुर्ग में नाबालिग को हनीट्रैप में फंसाया; मांगी 1 करोड़ की फिरौती
