Dehradun Police Transfers: देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एक ही रात में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्षों समेत 30 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. आधी रात ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई है. जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया
Dehradun Police Transfers: देहरादून में पुलिस विभाग में बुधवार रात बड़ा फेरबदल हुआ है. एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी के थानाध्यक्षों समेत 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. आधी रात को ही ट्रांसफर लिस्ट भी जारी कर दी गई. इस लिस्ट में 30 बड़े और छोटे पुलिस अफसरों के नाम हैं.
जानिए क्यों हुआ ये बड़ा बदलाव?
बता दें, 30 मार्च को राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मालसी में रोड रेज फायरिंग के दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को गोली लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद देहरादून पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखने को मिला. देहरादून पुलिस पर आरोप लगते रहे कि राजधानी में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं. जब रिटायर्ड फौजी अफसर की हत्या हुई तो पुलिस महकमा सीधे लोगों के निशाने पर आ गया.
कितने पुलिस वालों का ट्रांसफर
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने एक ही रात में 30 पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए. देर रात जारी हुई लिस्ट के मुताबिक, चौकी आईटी पार्क थाना राजपुर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस अर्जुन गुसाईं का ट्रांसफर करके चौकी बाजार विकासनगर थाने भेजा गया है.
किसे मिली नई तैनाती
वहीं, कुंदन राम जो प्रेमनगर के थानाध्यक्ष थे, उन्हें प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है. जबकि, संजीत कुमार जो थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी थे, उनको रायपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है. ठीक ऐसे ही पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी का थानाध्यक्ष बनाया गया है. ऋषिकेश थाने में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस प्रवीन सैनी को राजपुर थाने की कुठालगेट चौकी का प्रभारी बना दिया गया है.
इनका भी हुआ तबादला
इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पंकज कुमार को सहसपुर थाने की धर्मावाला चौकी का प्रभारी बनाकर भेजा गया है. नगर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक जगदंबा प्रसाद को थाना रायवाला तबादला किया गया है. जबकि, कोतवाली नगर में ही तैनात महिला उप निरीक्षक नीमा को एसआईएस शाखा भेज दिया गया है. वहीं, पटेलनगर में तैनात उप निरीक्षक बलदीप सिंह को रानीपोखरी थाने में नई पोस्टिंग दी गई है.
ठीक ऐसे ही पटेलनगर में तैनात उप निरीक्षक कैलाश चंद्र को थाना रायपुर ट्रांसफर कर दिया गया है. पटेल नगर में तैनात उप निरीक्षक महावीर सिंह सजवाण को थाना राजपुर ट्रांसफर करके भेज दिया गया है. नई लिस्ट के मुताबिक, क्लेमेनटाउन में तैनात उप निरीक्षक गिरीश चंद्र बडोनी का ट्रांसफर विकासनगर थाने में हुआ है. जबकि, राजपुर में तैनात उप निरीक्षक बलवीर सिंह रावत का तबादला पटेलनगर थाने में कर दिया गया है. प्रेमनगर थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक मालिनी का ट्रांसफर कालसी थाने में किया गया है. इसके अलावा ऋषिकेश में तैनात उप निरीक्षक राजकुमार का ट्रांसफर प्रेमनगर थाने में कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें- अवैध गैस कारोबार के खिलाफ पुलिस का एक्शन! जनकपुरी में छापेमारी कर जब्त किए 45 सिलेंडर; 3 गिरफ्तार
