दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि, इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा होने पर हुआ है.
दरअसल, लक्ष्मी नगर इलाके में दो अज्ञात बदमाशों ने 31 मार्च के दिन पर 10 लाख रुपये लूटे और तुंरत मौके से फरार हो गए. पुलिस को मामले की जानकारी PCR के जरिए मिली थी. पुलिस को दी जानकारी के अनुसार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके घर से चोरी की है, जिसके बाद में तुरंत पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया और एक स्पेशल टीम बनाई. पुलिस में खोजबीन की और पास के लगे 200 से अधिक सीसीटीवी को खंगाला. जांच पड़ताल के बाद में कुछ ऐसा सामने आया कि सभी लोग चौंक गए. पुलिस ने केवल 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया.
पुलिस की जांच में पता चला कि असली मास्टमाइंड कोई और नहीं बल्कि शिकायत करने वाले का बेटा रेहत हैं. पूछताछ में पाया गया कि उसके साथ उसके और दो साथी भी उसके साथ मिले हुए थे. मुख्य आरोपी को मुखर्जी नगर इलाके से पकड़ा गया है. वहीं, उसके दो दोस्त जो चोरी करके बिहार भाग रहे थे. उन्हें भी लखनऊ टोल प्लाजा के पास में पकड़ लिया गया. साथी आरोपी पंकज और मोहित कुमार तिवारी आनंद विहार से प्राइवेट बस पकड़ कर जा रहे थे.
खुलासे में सामने आया कि साथी आरोपी पहले से ही शिकायतकर्ता के घर में रह रहे थे. किसी को शक न हो इसी कारण से उन्होंने उन्हीं के घर में पूरी प्लानिंग की थी. तीनों साथी जल्दी ही अमीरों वाली जिंदगी जीना चाहते थे. इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया. पंकज द्वारा इस पूरी योजना को बनाया गया था. मोहित का काम फायरिंग करना था. फायरिंग के समय में प्रयोग हुई पिस्टल को बिहार के मुंगेर से 45 हजार में आरोपी मोहित ने खरीदा था. शिकायतकर्ता का बेटा सफेद रंग की स्कूटी चला रहा था. मामले का खुलासा होने के बाद में आरोपी से स्कूटी और रकम को बरामद कर लिया गया है. हालांकि, पुलिस यह भी जानने में जुटी हुई है कि बिहार में आरोपियों ने हथियार किससे खरीदा था.
ये भी पढ़ें: अवैध गैस कारोबार के खिलाफ पुलिस का एक्शन! जनकपुरी में छापेमारी कर जब्त किए 45 सिलेंडर; 3 गिरफ्तार
