गुजरात से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर 30 साल के लिव इन रिलेशनसिप में पुरुष की बहन ने एक अलग ही मोड़ ला दिया है. जानकारी के अनुसार, दोनों पार्टनर का एक बेटा भी है. साथ ही महिला पार्टनर ने पुरुष की बहन पर काफी चौंका देने वाले आरोप लगाए है. दोनों एक दूसरे के साथ में 1996 से अहमदाबाद में रह रहे थे.
सारे संपर्क महिला से टूट गए.
दरअसल, दोनों पार्टनर एक साथ खुशी-खुशी रह रहे थे. हालांकि, अचानक ही एक दिन पुरुष की बहन ने बीमार होने के बहाने उसको अपने पास गांधीनगर में बुलाया. जैसे ही पुरुष अपनी बहन के यहां गया . उसके सारे संपर्क महिला से टूट गए.
इलाज में बाधा
महिला पार्टनर ने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन किसी भी तरीके की कार्रवाई नहीं हुई. आरोप है कि उसकी बहन ने नशीली दवा देकर उसे बंधक बनाया है. साथ ही अहमदाबाद में चल रहे उनके इलाज में बाधा डाल दी है.
खटाखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
पुलिस आयुक्त से मदद न मिलने के बाद में महिला ने थक हार कर हाईकोर्ट का दरवाजा खटाखटाया. हाईकोर्ट ने बहन को आदेश दिया कि वह बुजुर्ग को अदालत में पेश करें.
शारीरिक रुप से कमजोर पार्टनर
अदालत में आने के बाद में वह शारीरिक रुप से कमजोर दिखाई दे रहा था. हालांकि, उसने कोर्ट में साफ शब्दों में अपने पार्टनर के साथ रहने की बात की है. वहीं, बहन का आरोप हैं कि उसके भाई की पार्टनर उसकी सारी प्रॉपटी चाहती है.
ये भी पढ़ें: हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित, जानें पास प्रतिशत और टॉपर्स
