PCS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. सोमवार देर रात सीएम योगी ने 41 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया. महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है. बिंदु लता को अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है. संजय चावला को अपर जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है.
इंद्र नंदन सिंह जौनपुर नगर मजिस्ट्रेट
कुंवर पंकज को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है. इंद्र नंदन सिंह को जौनपुर नगर मजिस्ट्रेट से अपर जिलाधिकारी महोबा बनाया गया है. महिपाल सिंह को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर बनाया गया है. विनय कुमार मिश्र को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहाकारी चीनी मिल संघ बनाया गया है. महेंद्र प्रताप को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर बनाया गया है.
सौजन्य कुमार को बहराइच का एसडीएम बनाया गया
राजेश कुमार को प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ बनाया गया है. सौजन्य कुमार विकास को एसडीएम बहराइच बनाया गया है. सुरेश कुमार को सहारनपुर का विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है. विजय सिंह को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति हमीरपुर बनाया गया है. शिव नारायण को उपनिदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय बनाया गया है.
देवेंद्र पांडेय बागपत एडीएम
देवेंद्र कुमार पांडेय को अपर जिलाधिकारी बागपत बनाया गया है. संजय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी गोंडा बनाया गया है. जगदंबिका प्रसाद पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर बनाया गया है. विजय वर्धन तोमर को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है. प्यारे लाल मौर्य को नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीती बनाया गया है. नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: Facebook पर PM का वीडियो हटाने पर मचा बवाल: मेटा ने माना ‘तकनीकी खराबी’, तलब हो सकते हैं अधिकारी
