उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा हैं. दरअसल, जनपद हापुड़ में एक दबंग ने बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर उसे फ्रीजर में बंद कर दिया. मामले के बाद सें ग्रामीण लोगों में आक्रोश का माहौल है. बच्चे की उम्र 7 साल है.
7 साल का है बच्चा
पीड़ित के पिता का नाम इमरान है. वहीं, आरोपी का नाम आजाद है. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को जानकारी मिली की 7 साल के एक बच्चे को काफी देर से कुछ आरोपी ने डीप फ्रीजर में रखा हुआ था. हालांकि, किसी तरीके से ग्रामीणों ने बच्चे को मुक्त करा लिया था. पिता का कहना हैं कि आरोपी उसी गांव का निवासी है. डॉक्टर के पास सही समय पर ले जाने के कारण उनका बच्चा बच पाया है. नहीं तो उन्हें अपने बच्चे को खोना भी पड़ सकता था. घंटों तक डीप फ्रीजर में होने के कारण पीड़ित बच्चे का मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से गंभीर चोट का सामना करना पड़ा है. पिता ने आरोप लगाया कि आजाद ने उनके बेटे पर झूठा चोरी का आरोप लगाकर ऐसा किया है.
आरोपी आजाद वहीं का निवासी
पीड़ित के पिता ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आजाद के खिलाफ में कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा हैं लेकिन मानसिक रूप से चोट पहुंचने के कारण उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. वहीं, आजाद को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. प्रशासन ने पिता को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ के जेल में भेज दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: सूरत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग! लाखों का माल हुआ जलकर खाक; नहीं हुई जनहानि
