गुजरात के सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग के ऊपर काबू पाया है. आग लगने के कारण फैक्ट्री में लाखों के माल का नुकसान हुआ है.
सुरत में फैक्ट्री में लगी आग
गुजरात के सूरत से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सूरत में बुधवार को होजीवाला इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद गोपी निटिंग प्राइवेट कंपनी में अचानक से भयानक आग लग गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही समय में पूरी की पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई. इस घटना के बाद तुरंत ही अलर्ट जारी किया गया.
फैक्ट्री में मौजूद थे बड़ी मात्रा में कपड़े
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री में आग लग गई. फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में कपड़ा और नायलॉन सामग्री मौजूद थी, जिसके कारण आग ने बेहद कम समय में विकराल रूप ले लिया. हालातों को देखते हुए फायर विभाग ने तुरंत ही अलर्ट जारी कर दिया. जैसे ही इस घटना की सूचना मिली हो मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं.
क्यों लगी फैक्ट्री में आग?
घटना की सूचना मिलते ही दर्जनभर से ज्यादा फायर टेंडरों को मौके पर भेजा गया. कई घंटों की मेहनत के बाद आग के ऊपर काबू पाया गया. फैक्ट्री में आग लगने के कारण आसपास की फैक्ट्रियों में आग न पहुंचे इसके लिए कई कदम उठाए गए. हालांकि अभी तक फैक्ट्री में आग लगने के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है. इस घटवा में काफी नुकसान का आंकलन लगाया गया है.
लाखों का माल जलकर खाक
इस घटना में फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि इसके साथ ही लाखों का माल जलकर खाक हो गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि जिस समय पर फैक्ट्री में आग लगी उस दौरीन फैक्ट्री में छुट्टी थी और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था. जिसके चलते किसी भी व्यक्ति के घायल या हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- बस्ती में गैस की किल्लत का अनोखा मंजर! सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर लगा ली मच्छरदानी; सड़कों पर सो रहे लोग
