उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर देर रात से मच्छरदानी लगाकर सोने की व्यवस्था बनाता दिखा, जिससे सुबह जब एजेंसी खुले तो उसे सिलेंडर मिल जाए.
देर रात से गैस एजेंसी के बाहर डेरा डाल रहे लोग
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंडर आने वाले स्टेशन रोड पर मौजूद रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर गैस की किल्लत के चलते लोगों ने वहीं डेरा डाल लिया है. गैस एजेंसी के बाहर लोग सिलेंडर लेने के लिए रात के लगभग 10 बजे के आसपास से ही कतारों में लगकर अपना नंबर सुरक्षित कर रहे हैं.
गैस एजेंसी के बाहर लगा ली मच्छरदानी
गैस एजेंसी के बाहर से सबसे हैरान कर देने वाली तस्वीर तब सामने आई, जब एक युवक ने सिलेंडर लेने के लिए रात में गैस एजेंसी के बाहर ही मच्छरदानी लगा ली. युवक ने गैस एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगा ली, जिससे वह आराम से रात भर सो सके और सुबह जल्दी उठकर गैस सिलेंडर को पा सके. सिलेंडर की सप्लाई पूरी न होने के कारण स्थानीय निवासियों, महिलाओं और बुजुर्गों को पूरी-पूरी रात फुटपाथ पर पहरा देना पड़ रहा है.
फुटपाथ पर कर रहे लोग बसेरा
आपको बता दें कि प्रशासन ने समाधान की मांग के बीच लोग रात भर जागने को मजबूर हैं. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक गैस एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाए हुए नजर आ रहा है. गैस सिलेंडर न मिलने के कारण लोग फुटपाथ पर ही अपना बसेरा कर रहे हैं. मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए लोग मच्छरदानी लगाकर वहां पर सोने के लिए मजबूर हैं.
गैस एजेंसी के सामने लेट रहे लोग
बस्ती जिले में लोगों का कहना है कि सिलेंडर की सप्लाई न होने पर उन्हें मच्छरदानी जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं. लोग देर रात से ही गैस एजेंसी के सामने आकर लेट रहे हैं, जिससे सुबह उन्हें खाली हाथ घर पर न लौटना पड़े. रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर एक युवक मच्छरदानी लगाता नजर आया है. अब इस वायरल वीडियो के बाद लोग गैस वितरण व्यवस्था के ऊपर सवाल उठा रहे हैं.
