यूपी के कैडर IAS रिंकू सिंह राही के इस्तीफे के बाद उनके पिता ने मीडिया से बात की और अपने बेटे को ईमानदार और देशभक्त बताया है. उन्होंने रिंकू सिंह राही के संघर्ष और हिम्मत की कहानी को भी बयां किया है.
IAS रिंकू सिंह के पिता ने मीडिया से की बातचीत
उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिंकू सिंह के इस्तीफा देने के बाद पूरे महकमे में चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब इसी बीच रिंकू सिंह के पिता शिवदन सिंह का बयान सामने आया है. रिंकू सिंह के इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपने बेटे रिंकू को ईमानदार और देशभक्त बताया है.
सब कुछ खुली किताब
मीडिया से बात करते हुए रिंकू सिंह के पिता ने अपने बेटे के संघर्ष और हिम्मत की कहानी को भी बयां किया है. उन्होंने इस दौरान अपने IAS बेटे का सामान्य घर दिखाते हुए कहा है कि जो कुछ भी है वो बस यही है, कोई भी बैंक बैलेंस नहीं है. सब कुछ खुली किताब जैसा है. आपको बता दें कि रिंकू सिंह के पिता शिवदन सिंह एक आटा चक्की चलाते हैं और अपनी मेहनत से अभी भी पैसे कमाते हैं.
बेटे को लगी थीं 7 गोलियां
IAS ऑफिसर के पिता ने बताया कि घर की दीवारों में सीलन है और सालों से पेंट नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि बेटा आज भी एक अधिकारी के तौर पर योगदान देने के लिए पूरी तरह से समर्पित है, लेकिन उसे साइडलाइन रखा गया है. उन्होंने कहा कि बेटे को ड्यूटी के दौरान 7 गोलियां लगी थीं, लेकिन फिर भी उसने बिना डरे ईमानदारी के साथ अपना फर्ज निभाया है.
आंख की रोशनी और जबड़ा गया
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि साल 2009 में जब उनके बेटे ने मुजफ्फरनगर में 100 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश किया था, उस दौरान उसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी और जबड़ा भी चला गया था. उसके 7 गोलियां लगी थीं, लेकिन उसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी थी और 2023 में आईएस बना. उन्होंने कहा कि हमें अपने बेटे के ऊपर गर्व है. उन्होंने कहा कि आयोग या राष्ट्रपति जी बेटे के इस्तीफे पर सही फैसला करेंगे. परिजनों का आरोप है कि रिंकू ने हमेशा ईमानदारी का रास्ता चुना है, लेकिन फिर भी सरकार की ओर से उन्हें वह सम्मान नहीं मिला है, जिसके लिए वे हकदार थे.
यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता! नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; बाप-बेटों को 12 करोड़ की हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
