हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर एग्जाम में कम नंबर आने की वजह से परेशान होकर एक बच्चे ने आत्महत्या कर ली है. बच्चे ने आत्महत्या अपने दोस्त के अच्छे अंक आने पर दी गई पार्टी के बाद में किया. बच्चा मोरबंद के एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था.
मां ने उसे बहुत डांटा
जानकारी के अनुसार छात्र का 11वीं कक्षा का रिजल्ट 30 मार्च के दिन पर आया थे. कुछ विषय में उसके नंबर कम आने की वजह से वह काफी तनाव में जा रहा था. उसके कुछ दोस्तों के रिजल्ट अच्छे आए थे, जिसके बाद उन्होंने उसकी खुशी में पार्टी रखी. बच्चा सोमवार को पार्टी में गया और शाम को देर से घर लौटा. इसी बात से नाराज होकर उसकी मां ने उसे बहुत डांटा. दोनों के बीच में काफी मतभेद भी हुआ.
अंकों के कम आने से तनाव
रात के समय में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मंगलवार के दिन उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला. मामले की सूचना मिलते ही नवीन नगर पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची. शव को सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया. हालांकि, शुरुआती जांच में यह मामला अंकों के कम आने से तनाव का लग रहा है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर ही. सुसाइड नोट भी मौके से नहीं मिला है. इसी कारण से हत्या के असली कारणों का पता लगाने में मुश्किल हो रही है.
