मध्य प्रदेश के कटनी के मुड़वारा रेलवे स्टेशन से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है, जिसने सभी के दिल को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, यहां उत्कल एक्सप्रेस के कोच के टॉयलेट में कुछ ऐसा मिला कि सभी लोगों के रौंगटे खड़े हो गए.
नवजात बच्ची मौत के बिल्कुल करीब
जानकारी के अनुसार 30 मार्च के दिन पर उत्कल एक्सप्रेस के S-4 कोच के टॉयलेट में एक नवजात बच्ची जिंदा मिली थी. ट्रेन हरिद्वार से पुरी को ओर जा रही थी. एक यात्री जब अंदर गया तब उसने बच्ची को देखा, जिसके बाद में ट्रेन में हडकंप मच गया. यात्री ने बताया कि बच्ची बिल्कुल मौत के करीब थी. अगर थोड़ी भी देरी या चूक होती तो बच्ची की जिंदगी खत्म हो सकती थी.
जैसे ही यात्री ने यह देखा तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया गया. मामले की जानकारी मिलते ही Railway Protection Force RPF और Government Railway Police GRP की टीम वहां पर पहुंची. तुरंत बच्ची को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी के समय में स्वस्थ और स्थिर बताई जा रही है.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच शुरू कर दी गई. आसपास में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा हैं ताकि कार्रवाई की जा सके. हालांकि, इस मामले के बाद से सवाल यह उठता हैं कि आखिर कैसे कोई एक मासूम को मौत के मुंह में धकेल सकता हैं.
ये भी पढ़ें: यूपी में हैवानियत की हद पार: 7 साल के बच्चे को घंटों तक किया फ्रीजर में बंद
